NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / 'आम का अचार' रहा 2023 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी
    अगली खबर
    'आम का अचार' रहा 2023 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी

    'आम का अचार' रहा 2023 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी

    लेखन अंजली
    Dec 12, 2023
    05:28 pm

    क्या है खबर?

    गूगल ने साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी की सूची जारी कर दी है।

    इसमें 'आम के अचार' ने भारत में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यंजनों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर एक कॉकटेल रेसिपी 'सेक्स ऑन द बीच' रही।

    आइए जानते हैं कि 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अन्य रेसिपी कौन-सी रहीं।

    रेसिपी

    आम का अचार है लोगों का पसंदीदा

    अचार के साथ खाने का स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है। यही कारण है कि कई लोग अपने घर पर तरह-तरह के अचार बनाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय आम का अचार है।

    इसे बनाने के लिए कच्चे आम, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, मेथी दाना, हींग, राई और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

    अमूमन लोग इस अचार का सेवन भरवान पराठे या फिर दाल-चावल जैसे व्यंजनों के साथ करना पसंद करते हैं।

    शीर्ष रेसिपी

    आम के अचार के बाद खोजी जाने वाली अन्य शीर्ष रेसिपी

    दूसरी सबसे ज्यादा खोजी वाली रेसिपी 'सेक्स ऑन द बीच' एक कॉकटेल है, जिसे वोडका, आड़ू, संतरे के जूस, क्रैनबेरी के जूस और क्रेम डे कैसिस (ब्लैक करंट लिकर) के मिश्रण से बनाया जाता है।

    इसके बाद तीसरे स्थान पर पंचामृत, चौथे पर हकुसाई और 5वें पर धनिये की पंजीरी की रेसिपी रही।

    पंचामृत फेस्टिव रेसिपी है, जबकि हकुसाई पत्तागोभी से बनाया जाने वाला चीनी व्यंजन है। धनिये की पंजीरी जन्माष्टमी पर बनाया जाने वाला व्यंजन है।

    सर्च 

    सूची के शीर्ष 10 स्थानों पर त्योहारी व्यंजनों का दबदबा

    इस सूची के 6वें स्थान पर कांजी रही, जिसे विशेष रूप से दिवाली और होली के दौरान बनाया जाता है।

    इसके बाद 7वें स्थान पर तिरुवथिराई काली है, जो कि भगवान शिव को प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाने वाली मिठाई है।

    फिर 8वें स्थान पर उगादि पचड़ी की रेसिपी है, जबकि 9वें पर कोलुकट्टई है। 10वें स्थान पर रवा लड्डू की रेसिपी रही, जिसे गणेश चतुर्थी के दौरान सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

    रेसिपी

    आम के अचार की रेसिपी

    सबसे पहले कच्चे आम को टुकड़ों में काटकर इन्हें नमक और हल्दी पाउडर के साथ मिलाएं।

    अब अचार को सूती कपड़े में बांधकर 7 दिन के लिए रख दें। 7 दिन बाद आम के टुकड़े नरम हो जाएंगे, फिर इन्हें धूप में सुखाएं।

    जब अचार के टुकड़े सूख कर तैयार हो जाएं तो इन्हें सौंफ के पाउडर, मेथी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम सरसों के तेल के साथ मिलाएं।

    आपका आम का सूखा अचार तैयार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    रेसिपी
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    गूगल

    गूगल क्लाउड के CEO हैं थॉमस कुरियन, सुंदर पिचई से भी अधिक है संपत्ति केरल
    गूगल पिक्सल 7a यहां से करें ऑर्डर, पाएं 41,000 रुपये तक छूट  फ्लिपकार्ट
    #NewsBytesExplainer: गूगल टेंसर चिप क्या है और पिक्सल स्मार्टफोन की सफलता में कितनी है इसकी भूमिका? गूगल पिक्सल स्मार्टफोन
    पिक्सल फोन एंड्रॉयड 14 बग से हुए प्रभावित, गूगल ने जारी किया समाधान एंड्रॉयड 14

    रेसिपी

    नवरात्रि: दुर्गा मां को लगाएं इन 5 प्रसाद का भोग, आसान है इनकी रेसिपी नवरात्रि
    उपवास के दौरान इन 5 साबूदाना व्यंजनों का करें सेवन, आसान है रेसिपी  खान-पान
    व्रत के दौरान सामक के चावल से बनाएं ये व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी  नवरात्रि
    नवरात्रि: उपवास के दौरान बनाकर खाएं ये 5 व्यंजन, आसान हैं रेसिपी  नवरात्रि

    लाइफस्टाइल

    आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 सूपरफूड्स, डाइट में करें शामिल खान-पान
    याददाश्त बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये 5 जड़ी बूटियां मानसिक स्वास्थ्य
    सर्दियों के दौरान ब्रेकफास्ट में बनाएं ये 5 तरह के परांठें, आसान है रेसिपी खान-पान
    सर्दियों में खाएं ये 5 रागी व्यंजन, आसान है इन्हें बनाने का तरीका रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025