Loading...
सावन के व्रत में बनाएं नारियल का हलवा, सिर्फ 20 मिनट में हो जाएगा तैयार
सावन के व्रत में बनाएं नारियल का हलवा

सावन के व्रत में बनाएं नारियल का हलवा, सिर्फ 20 मिनट में हो जाएगा तैयार

लेखन अंजली
Aug 17, 2026
12:43 pm

क्या है खबर?

इस साल सावन का महीना 29 जुलाई से शुरू हो चुका है और इस माह में पड़ने वाले सोमवार बहुत खास होते हैं। कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं, लेकिन उन्हें व्रत में क्या बनाना चाहिए, यह समझ नहीं आता। अगर आप भी इस सावन के पहले सोमवार को व्रत रखते हैं तो आइए आज हम आपको नारियल का हलवा बनाने की रेसिपी बताते हैं, जिसे सिर्फ 20 मिनट में तैयार किया जा सकता है।

सामग्रियां

इन चीजों की है जरूरत

250 ग्राम घिसा हुआ नारियल, 3 कप पानी, 1 कप चीनी, 2 बड़े चम्मच देसी घी, 1 छोटी चम्मच इलायची का पाउडर, 10-12 बादाम, 10-12 काजू, 10-12 किशमिश, थोड़ी सूखी खजूर (वैकल्पिक), थोड़ी पिस्ता (वैकल्पिक) और थोड़ा गुलाब जल।

आप चाहें सामग्रियों की मात्रा को अपने घर के लोगों के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

स्टेप-1

इस तरह से करें हलवे की शुरुआत

सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालकर 5 मिनट तक पकाएं, फिर इसमें गुलाब जल मिलाकर गैस बंद कर दें।

अब एक पैन में देसी घी गर्म करके उसमें घिसा हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह से भूनें।

इसके बाद इसमें पहले तैयार की गई चाशनी डालें और इसे 5 मिनट तक पैन को ढककर पकाएं। आखिर में इस मिश्रण में इलायची का पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें।

ADVERTISEMENT

स्टेप-2

ऐसे दें हलवे को अंतिम रूप

अब एक कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें पहले बादाम, फिर काजू, फिर किशमिश और अंत में सूखे खजूर डालकर अच्छे से भून लें।

इसके बाद इस मिश्रण को हलवे में डालकर अच्छे से मिलाएं। अगर आप चाहें तो इस हलवे को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें पिस्ता डाल सकते हैं।

अब आपका स्वादिष्ट नारियल का हलवा खाने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT

फायदे

सेहत के लिए है फायदेमंद

नारियल का हलवा एक पौष्टिक मिठाई है, जो व्रत के दौरान खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

नारियल के हलवे में मौजूद चीजों में कई अच्छे गुण होते हैं। उदाहरण के लिए नारियल में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन को स्वस्थ रखता है। चीनी की जगह आप इस हलवे में गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

गुड़ में आयरन और कैल्शियम समेत कई अच्छे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

ADVERTISEMENT