LOADING...
बारिश के मौसम में बनाकर पीएं ये 5 एशियाई नूडल्स सूप, मन हो जाएगा तृप्त
5 तरह के एशियाई नूडल्स सूप की रेसिपी

बारिश के मौसम में बनाकर पीएं ये 5 एशियाई नूडल्स सूप, मन हो जाएगा तृप्त

लेखन सयाली
Jul 28, 2025
05:11 pm

क्या है खबर?

मानसून का मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी लाता है। इसी कारण इस मौसम में लोग गर्मा-गर्म और हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ नया बनाने की सोच रहे हैं तो एशियाई नूडल्स सूप आजमाकर देखें। ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहतमंद भी होते हैं। आइए आज हम आपको 5 तरह के एशियाई नूडल्स सूप की रेसिपी बताते हैं, जो बारिश के दौरान मन को तृप्त कर देंगे।

#1

थुक्पा

थुक्पा बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में नूडल्स को नमक डालकर उबालें और छानकर इसका पानी भी बचा लें। एक कुकर में लहसुन और पानी डालकर सब्जी का स्टॉक या शोरबा तैयार करें। इसके बाद पैन में तेल गरम करके उसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, प्याज, धनिया पत्ती और सोया सॉस डालकर भूनें। अब इसमें पत्तागोभी, गाजर, शिमलामिर्च और मशरूम डालकर पकाएं। सब्जियों के शोरबे और नूडल्स के पानी में नूडल्स और सभी सब्जियां डालकर नमक मिला दें।

#2

टोफू नूडल्स सूप

इस सूप को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें टोफू के टुकड़े डालें। इसके बाद इसमें सोया सॉस, सिरका और अपनी पसंदीदा मसालेदार चटनी मिलाएं। अब इसमें उबले हुए नूडल्स डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी प्याज और अन्य सब्जियां डालें। अंत में इसमें थोड़ा तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गर्मा-गर्म परोसें। यह सूप आपके दिन को खास बना सकता है।

#3

रामेन

आप मानसून के दौरान खान-पान में जापानी रामेन भी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए तेल गर्म करके उसमें लहसुन भूनें और सोया सॉस डालकर पनीर को सेक लें। अब गाजर, शिमलामिर्च, मशरूम और प्याज जैसी सब्जियों को अलग-अलग पका लें। रामेन नूडल्स को ज्यादा पानी में पकाएं और उसमें सिरका, लाल मिर्च का पेस्ट, सोया सॉस और सफेद तिल डालें। परोसने से पहले सभी सब्जियों को नूडल्स पर रखें और खाएं।

#4

फो

फो एक वियतनामी नूडल्स सूप है, जिसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। एक मध्यम आकार के बर्तन में धीमी आंच पर दालचीनी, काली मिर्च और लौंग को मिलाएं और लगभग 30 सेकंड तक खुशबू आने तक मिलाते रहें। इसमें पानी, प्याज, लहसुन, अदरक और शिटाके मशरूम के डंठल डालें। इसमें बोक चॉय और अन्य सब्जियां डालें और नरम होने तक पकाएं। अंत में इसमें उबले हुए नूडल्स, मसाले और सॉस डालकर पकाएं।

#5

मशरूम नूडल्स सूप

मशरूम नूडल्स सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें, फिर उसमें मशरूम के टुकड़े डालें। इसके बाद इसमें सोया सॉस, सिरका और अपनी पसंदीदा मसालेदार चटनी मिलाएं। अब इसमें उबले हुए नूडल्स डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी प्याज और अन्य सब्जियां डालें। अंत में इसमें थोड़ा तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गर्मागर्म परोसें। यह सूप आपके स्वाद को और भी बेहतर बना सकता है।