Page Loader
जन्मदिन विशेष: फिट रहने के लिए देसी तरीके अपनाते हैं सिद्धांत चुतर्वेदी, जानिए उनका फिटनेस मंत्र
सिद्धांत चतुर्वेदी के जन्मदिन पर जानिए उनका फिटनेस मंत्र

जन्मदिन विशेष: फिट रहने के लिए देसी तरीके अपनाते हैं सिद्धांत चुतर्वेदी, जानिए उनका फिटनेस मंत्र

लेखन गौसिया
Apr 29, 2023
06:00 am

क्या है खबर?

सिद्धांत चतुर्वेदी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने 2019 में आई फिल्म 'गली बॉय' में एक रैपर की सहायक भूमिका के साथ फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद वह 2022 में आई 'गहराइयां' और 'फोन भूत' में भी नजर आए। सिद्धांत अभिनय के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी चर्चा में छाए रहते हैं। हालांकि, इसके लिए वह जिम नहीं बल्कि देसी तरीके अपनाते हैं। आइए आज अभिनेता के जन्मदिन (29 अप्रैल) पर उनका फिटनेस मंत्र जानते हैं।

फिटनेस मंत्र

जिम जाना पसंद नहीं करते हैं अभिनेता

एक इंटरव्यू में जब सिद्धांत से उनके फिटनेस मंत्र के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि उन्हें फिट रहना पसंद है, लेकिन जिम जाना नहीं। उन्होंने कहा, "मुझे इधर-उधर कूदना, दौड़ना और खेलना पसंद है। ये सारी चीजें बिल्कुल प्राकृतिक हैं और मेरी जीवनशैली से जुड़ी हुई हैं। फिट रहने और बाइसेप्स को पंप करने के लिए जिम जाना मेरे लिए काफी बोरिंग है।"

एक्सरसाइज

अभिनेता के वर्कआउट रूटीन में शामिल हैं ये एक्सरसाइज

अभिनेता बॉडी टोंड रखने के लिए घर पर ही बॉक्सिंग और किक बॉक्सिंग करते हैं। इसी तरह बाइसेप्स को पंप करने के लिए वह दौड़ते और पुश-अप्स करते हैं। वह मांसपेशियों की मजबूती के लिए बैटल रोप से एक्सरसाइज करते हैं और कौलोरी बर्न करने के लिए दौड़ते हैं। इसके अलावा सिद्धांत को अपने कमरे में हेडस्टैंड और स्ट्रेचिंग करना भी पसंद है और शरीर के लचीलेपन के लिए वह एरियल योग करते हैं।

पसंदीदा चीजें

इन चीजों के शौकीन हैं सिद्धांत

सिद्धांत ने ताइक्वांडो में ट्रेनिंग ली हुई है। इसके साथ ही उन्हें मार्शल आर्ट, पार्कौर, डांस और जिम्नास्टिक करना भी बहुत पसंद है। अभिनेता बचपन से ही खेल-कूद के शौकीन हैं और फुटबॉल खेलना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने कम समय में ही अपने अभिनय और स्टाइल के अलावा प्राकृतिक तरीके से फिट रहकर भी लोगों के दिलों में जगह बनाई है।

डाइट

अभिनेता का डाइट प्लान

सिद्धांत को अपनी मां के हाथों का बना भारतीय व्यंजन पसंद है। वह कैलोरी पर ध्यान देते हुए घर का बना सादा भोजन करना पसंद करते हैं। इसके अलावा उन्हें खाने में जंक फूड बिल्कुल पसंद नहीं है। हालांकि, उनका मानना है कि भारत में स्ट्रीट फूड जंक नहीं है इसलिए उन्हें पानी पूरी, सेव पूरी और डोसा जैसे खाद्य पदार्थ पसंद है। इसके अलावा स्वस्थ रहने के लिए अभिनेता रोज लगभग 10 घंटे सोना पसंद करते हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए अभिनेता के शानदार डांस मूव्स