NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / देश कल मनाएगा 77वां स्वतंत्रता दिवस, जानिए इसका इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    देश कल मनाएगा 77वां स्वतंत्रता दिवस, जानिए इसका इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    स्वतंत्रता दिवस का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    देश कल मनाएगा 77वां स्वतंत्रता दिवस, जानिए इसका इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Aug 14, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    भारत की आजादी को कल (15 अगस्त) 76 साल पूरे हो जाएंगे और इस बार देश 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएगा।

    यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, देश के इतिहास, संस्कृति और देश समग्र उपलब्धियों का सम्मान करता है।

    इसके अलावा यह प्रत्येक भारतीय नागरिक को 200 से अधिक वर्षों से ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से मुक्ति के युग की एक नई शुरुआत की भी याद दिलाता है।

    आइए इस राष्ट्रीय पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बाते जानते हैं।

    इतिहास

    स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

    15 अगस्त, 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली में लाल किले के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आधिकारिक तौर पर भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया।

    यह महत्वपूर्ण अवसर सालों के अथक संघर्ष, अहिंसक प्रतिरोध, कई स्वतंत्रता सेनानियों और महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह जैसे कई अन्य नेताओं द्वारा दिए गए बलिदान के बाद आया है।

    तब से लेकर हर 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है।

    तारीख

    15 अगस्त पर ही भारत को स्वतंत्र राष्ट्र क्यों घोषित किया गया?

    15 अगस्त, 1947 वह तारीख है जब भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम लागू हुआ।

    इस अधिनियम ने विधायी संप्रभुता को भारतीय संविधान सभा को हस्तांतरित कर दिया, जिसे भारत के लोगों द्वारा चुना गया था।

    भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 18 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किया गया था। यह अधिनियम कई वर्षों से चल रहे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का परिणाम था।

    इसने भारत में ब्रिटिश शासन के अंत और देश के लिए एक नए युग की शुरुआत को चिह्नित किया।

    महत्व

    भारतीयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह दिवस

    स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिन स्वशासन, संप्रभुता और लोकतंत्र के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।

    यह भारतीयों की अपनी नियति स्वयं निर्धारित करने और देश के भविष्य को आकार देने की स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व भी करता है।

    इस अवसर को पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है ताकि लोग अपने-अपने तरीके से आजादी का जश्न मना सकें।

    तरीके

    आजादी का जश्न मनाने के तरीके

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में जश्न मनाया जाता है।

    इस दिन प्रधानमंत्री देश की प्रगति और लक्ष्यों को दर्शाते हुए लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

    स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

    लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेडों और ध्वजारोहण समारोहों में भाग लेते हैं।

    यहां जानिए परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के बेहतरीन तरीके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कमल हासन
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती

    स्वतंत्रता दिवस

    '83' के निर्माता विष्णु वर्धन इंदुरी ने फिल्म फ्रेंचाइजी 'आजाद हिंद' का किया ऐलान मुंबई
    अफगान रेस्क्यू मिशन पर आधारित फिल्म 'गरुड़' अगले साल 15 अगस्त को होगी रिलीज मुंबई
    'अमृत महोत्सव' पर भारत बनाम विश्व एकादश क्रिकेट मैच चाहती है सरकार, BCCI को लिखा पत्र भारत की खबरें
    सार्वजनिक स्थानों पर रखे नकली विस्फोटकों का पता लगाने वालों को ईनाम देगी दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस

    लाइफस्टाइल

    आई फ्लू से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ खान-पान
    शाम के नाश्ते में घर पर बनाएं ये 5 सिंधी स्नैक्स, आसान है रेसिपी रेसिपी
    स्वतंत्रता दिवस: देश के 6 युद्ध स्मारक, जो वीर सैनिकों के बलिदान की दिलाते हैं याद स्वतंत्रता दिवस
    चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय  त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025