NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बच्चों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    बच्चों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके

    बच्चों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके

    लेखन अंजली
    Dec 12, 2024
    04:27 pm

    क्या है खबर?

    नए साल पर अधिकतर लोग अपने घर पर पार्टियां रखते हैं, लेकिन अगर आप अपने छोटे बच्चों के कारण कही नहीं जाते तो आप इस दिन को उनके साथ मजेदार तरीकों से बिता सकते हैं।

    इसके लिए 31 दिसंबर की शाम को उनके लिए एक ऐसी पार्टी आयोजित करें, जिसमें उनके लायक कुछ गतिविधियां शामिल हो।

    आइए आज हम आपको बच्चों के लिए नए साल का जश्न मनाने के 5 तरीके बताते हैं।

    #1

    बच्चों को उनके मनपसंद पकवान खिलाएं 

    खास दिनों पर बच्चों का पार्टी करने का मन होता है और उनके लिए पार्टी का मतलब होता है स्वादिष्ट खान-पान।

    ऐसे में आप अपने बच्चों को नए साल के अवसर पर उनका पसंदीदा खाना खिलाकर खुश कर सकते हैं।

    अगर आपके बच्चों को खाना बनाने में दिलचस्पी है तो उनके साथ मिलकर कोई व्यंजन बनाएं। इससे आप दोनों मस्ती करते-करते सुहानी यादें बना सकेंगे।

    इसके अलावा आप उन्हें उनके मनपसंद रेस्टोरेंट भी ले जा सकते हैं।

    #2

    डांस पार्टी का आयोजन करें 

    इसके लिए अपने घर को नए साल की पार्टी के लिए सजाएं। आप चाहें तो इसके लिए गुब्बारों और न्यू ईयर बैनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसके साथ एक म्यूजिक सेटअप और डांस के गानों की व्यवस्था करें। इसके बाद अपने बच्चे के दोस्तों को आमंत्रित करें, फिर पार्टी शुरू करें।

    इस तरह से आपके बच्चे और उसके दोस्तों के लिए नए साल की शाम मजेदार बन सकती है।

    #3

    एक फोटो बूथ लगवाएं 

    बच्चों की पार्टी को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए आप उसमें फोटो बूथ की व्यवस्था भी कर सकते हैं।

    आपके बच्चे और उसके दोस्तों को क्या पसंद है या विभिन्न इमोजी और कैप्शन के आधार पर एक फोटो बूथ की व्यवस्था करें।

    अगर आप पार्टी के मस्ती भरे पलों को कैद करना चाहते हैं तो इसके लिए हैंड-पेंटेड व्हीकल प्रॉप्स को भी पार्टी का हिस्सा बनाएं और उनके साथ अपने बच्चों की अजीबोगरीब तस्वीरें क्लिक करें।

    #4

    उनके पसंदीदा खेल खेलें 

    बच्चों को सबसे ज्यादा खेल खेलना पसंद होता है, जिसके जरिए आप उनके लिए नए साल खास को बना सकते हैं।

    इस दिन अपने बच्चों के साथ किसी पार्क में जाएं और उनके पसंद का कोई आउटडोर खेल खेलें। आप फुटबॉल, क्रिकेट या बास्केट बॉल जैसे खेल चुन सकते हैं, जिनसे बच्चों की एक्सरसाइज भी हो जाएगी।

    इसके अलावा आप घर पर रहकर उनके साथ शतरंज, लूडो या सांप-सीढ़ी भी खेल सकते हैं।

    #5

    घुमाने लेकर जाएं 

    आजकल मां-बाप व्यस्तता के कारण बच्चों के साथ वक्त नहीं बिता पाते हैं। ऐसे में आप नए साल के मौके पर अपने बच्चों को घुमाने ले जा सकते हैं।

    आप पूरे परिवार को लेकर किसी पहाड़ी इलाके या समुद्र तट की यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप उनके साथ भूत बंगला, एडवेंचर पार्क, चिड़ियाघर या विज्ञान केंद्र भी जा सकते हैं।

    इन जगहों पर वे मजेदार समय बिता पाएंगे और उनका ज्ञान भी बढ़ेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    लाइफस्टाइल

    तिब्बत: ल्हासा की यात्रा को शानदार बना सकते हैं ये 5 स्थल, एक बार जरूर जाएं तिब्बत
    सर्दियों में लैपलैंड जाने की योजना है तो वहां जरूर आजमाएं ये 5 रोमांचक गतिविधियां  पर्यटन
    भूटान: फुंटशोलिंग जाएं तो इन गतिविधियों को अपनी यात्रा का बनाएं हिस्सा भूटान
    संयुक्त अरब अमीरात: दुबई डेजर्ट कंजर्वेशन रिजर्व की यात्रा में इन 5 गतिविधियों का लें मजा दुबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025