Page Loader
नाखूनों को सुरक्षित और सही तरीके से बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
नाखून बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे

नाखूनों को सुरक्षित और सही तरीके से बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

लेखन अंजली
May 30, 2023
06:33 pm

क्या है खबर?

आजकल महिलाएं नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए जेल और ऐक्रेलिक एक्सटेंशन पर निर्भर हो गई हैं। हालांकि, अगर आप अपने नाखूनों को स्वस्थ और मजबूती से बढ़ाने के लिए प्राकृतिक तरीकों की तलाश कर रही हैं तो आज हम आपको इसके लिए 5 असरदार घरेलू नुस्खे बताते हैं। अच्छी बात यह है कि इन उपायों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियां आसानी से आपके घर में भी मिल जाएंगी।

#1

संतरे और नारियल के तेल का मिश्रण बनाएं 

संतरे और नारियल के तेल का मिश्रण आपके नाखूनों के लिए लाभदायक है और उन्हें तेजी से बढ़ा सकता है। लाभ के लिए एक कटोरी में संतरे के छिलके का पाउडर और ताजा संतरे का रस डालें, फिर इसमें गर्म नारियल का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण में अपनी उंगलियों को डुबोएं और 10 मिनट बाद हाथों को धो लें। आप चाहें तो नारियल के तेल से होममेड शैंपू भी बना सकते हैं।

#2

पेट्रोलियम जेली लगाएं

यह नाखूनों को मजबूती बढ़ाने का सबसे किफायती तरीका है। पेट्रोलियम जेली नाखूनों की दशा को ठीक करने और टूटने से रोक सकती है और हाथों को कोमल बनाने में भी मदद कर सकती है। लाभ के लिए अपने हाथों को अच्छे से धोएं, फिर अपने नाखूनों पर पेट्रोलियम जेली लगाकर इन्हें लगभग 3-5 मिनट तक हाथों पर रगड़ें और रातभर लगा रहने दें। अगली सुबह हाथों को धो लें।

#3

नींबू और जैतून का तेल मिलाकर इस्तेमाल करें 

नींबू और जैतून के तेल का मिश्रण तेजी से नाखून के विकास को बढ़ावा दे सकता है। इसके अतिरिक्त यह आपके नाखूनों से पीले दाग भी हटाता है और उन्हें साफ और चमकदार बनाता है। लाभ के लिए जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर इसे गर्म करें। अब अपने हाथों को धोकर सुखाएं और इस मिश्रण को नाखूनों पर लगाएं, फिर इसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से हाथों को धो लें।

#4

सेब का सिरका भी है प्रभावी

आयरन, कैल्शियम और कई तरह के विटामिन्स की उच्च मात्रा से भरपूर सेब का सिरका नाखूनों की मजबूती में सुधार कर सकता है और उन्हें तेजी से बढ़ा सकता है। इसमें एंटी-फंगल गुण भी होते हैं, जो नाखूनों के संक्रमण का इलाज करने में मदद करते हैं। लाभ के लिए सेब के सिरके को गुनगुने पानी में मिलाएं और उसमें अपने नाखूनों को 10 मिनट के लिए भिगोकर रखें।

#5

संतरे के पेस्ट को आजमाएं

संतरे के पेस्ट से नाखूनों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही उन्हें तेजी से बढ़ाने में मदद मिल सकती है। लाभ के लिए संतरे के जूस और छिलके का पेस्ट बनाकर इसे एक कटोरी में रखें, फिर इसमें अपने नाखूनों को 10 मिनट के लिए भिगोएं और साफ करें। अब 10 से 15 मिनट बाद हाथों को साफ पानी से धो लें। ऐसा दिनभर में एक बार किया जा सकता है।