Page Loader
गर्मियों के दौरान जरूर खाएं सहजन, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ
गर्मियों में सहजन का सेवन करने के लाभ

गर्मियों के दौरान जरूर खाएं सहजन, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

लेखन अंजली
May 22, 2025
08:07 pm

क्या है खबर?

सहजन एक ऐसा पौधा है, जो अपने हर हिस्से से मानव शरीर को कई लाभ दे सकता है। आमतौर पर सहजन की डंठल और पत्तियों का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसके फूल और बीज भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। सहजन का सेवन पूरे साल किया जा सकता है, फिर भी गर्मियों में इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में सहजन खाने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

#1

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में है सहायक

सहजन में विटामिन-C की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में तनाव को कम करके प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा इसमें सूजन कम करने वाले गुण भी होते हैं, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इसलिए गर्मियों में सहजन को अपने खाने में जरूर शामिल करें।

#2

पाचन क्रिया के लिए है फायदेमंद

सहजन का सेवन पाचन क्रिया के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद सूजन कम करने वाले और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाचन को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा ये कब्ज, गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद कर सकते हैं। इसे सब्जी समेत सलाद में मिलाकर खाएं या फिर किसी अन्य तरीके से इसे डाइट में शामिल करें।

#3

त्वचा के लिए है फायदेमंद

सहजन में मौजूद सूजन कम करने वाले और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा की सूजन, लालिमा और जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक तत्वों से भी छुटकारा दिला सकते हैं। आटे, बेसन या चीनी में थोड़ा-सा सहजन का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

#4

बालों की समस्याओं को कर सकता है दूर

सहजन बालों की समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसके अलावा ये बालों की जड़ों को मजबूत करने में भी सहायक होते हैं। बालों में सहजन के तेल की मालिश करें और इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें, फिर सिर को साफ कर लें।