NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्रिसमस के दिन अपने प्रियजनों को दें ये तोहफे, खास बन जाएगा त्योहार
    अगली खबर
    क्रिसमस के दिन अपने प्रियजनों को दें ये तोहफे, खास बन जाएगा त्योहार

    क्रिसमस के दिन अपने प्रियजनों को दें ये तोहफे, खास बन जाएगा त्योहार

    लेखन सयाली
    Dec 21, 2024
    01:33 pm

    क्या है खबर?

    क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाएगा, जिस दिन ईसाईयों के भगवान यीशु मसीह का जन्म हुआ था।

    इस खास मौके पर दुनियाभर में पार्टियां आयोजित की जाती हैं, आतिशबाजी होती है और प्रार्थना की जाती है।

    इस त्योहार का सार होता है अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना और उन्हें तोहफे बांटना।

    अगर आप भी अपने परिवार वालों और दोस्तों के सांता बनना चाहते हैं तो ये 5 अनोखे तोहफे चुनें।

    #1

    कॉफी मेकर

    क्रिसमस का पर्व सर्दी के मौसम में पड़ता है, जिस दौरान सभी लोग कॉफी की चुस्कियां लेना पसंद करते हैं।

    आप इस खास त्योहार पर अपने दोस्तों और परिवार वालों को कॉफी मेकर भेंट कर सकते हैं।

    कॉफी मेकर के जरिए एस्प्रेसो तैयार करना आसान हो जाता है और कॉफी का स्वाद बढ़ जाता है।

    आप जिन्हें भी यह तोहफा देंगे, वे कॉफी पीते समय आपको याद करेंगे और ढेर सारी दुआएं भी देंगे।

    #2

    पौधे

    क्रिसमस के दिन सभी घरों में क्रिसमस ट्री रखा जाता हैं और उन्हें अच्छी तरह सजाया जाता है। इसी कड़ी में आप अपने प्रियजनों को छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री भेंट कर सकते हैं।

    इसके अलावा, आप उन्हें पीस लिली, स्नेक प्लांट और जेड जैसे अन्य पौधे भी दे सकते हैं। किसी को पौधा भेंट करना विकास, देखभाल और गहरे संबंध को दर्शाता है।

    आप पौधों के बजाय उन्हें गमले और पौधों के बीज भी भेंट कर सकते हैं।

    #3

    कुकी बनाने वाली किट

    क्रिसमस पर कई स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें कुकी की खास जगह होती है।

    आप इस खास मौके पर अपने प्रियजनों को कुकी बनाने वाली किट दे सकते हैं।

    इस तरह की किट में कुकी बनाने की सारी सामग्री मौजूद होती है और उसकी विधि भी लिखी होती है।

    इसके साथ ही कुकी बनाने वाली किट में उन्हें सजाने के लिए स्प्रिंकल्स, चॉकलेट, क्रीम और चॉकलेट चिप्स भी दी जाती हैं।

    #4

    सुगंधित मोमबत्तियां

    अगर आप अपने करीबियों के लिए कम बजट वाला तोहफा लेना चाहते हैं तो उन्हें सुगंधित मोमबत्तियां भेंट करें।

    बाजार में कई अलग-अलग सुगंध वाली मोमबत्तियां मिलती हैं, जिन्हें जलाने पर पूरा कमरा महकने लगता है।

    आप क्रिसमस पर पुदीने, दालचीनी, चॉकलेट या कॉफी की खुशबु वाली मोमबत्तियां चुन सकते हैं, जो इस त्योहार के सार को दर्शाती हैं।

    इसके अलावा, तोहफे में देने के लिए ऐसी मोमबत्तियां चुनें, जो क्रिसमस ट्री, सांता या घंटियों के आकार की हों।

    #5

    क्रिसमस वाले स्वेटर

    क्रिसमस के जश्न के दौरान चारों तरफ हरे, लाल और गोल्डन रंग दिखाई देते हैं। इस खास अवसर पर लोग इन्हीं रंगों वाले कपड़े पहनना पसंद करते हैं।

    आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को खुश करने के लिए उन्हें क्रिसमस की थीम वाले स्वेटर भेंट कर सकते हैं।

    इन्हें क्रिसमस स्वेटर भी कहते हैं, जिनपर सांता, घंटियां, क्रिसमस ट्री, बर्फ, हिरन या तोहफे वाली डिजाइन बनी होती हैं।

    आप क्रिसमस पर बच्चों को ये अनोखे तोहफे दे सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिसमस
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    क्रिसमस

    क्रिसमस पार्टी में महिलाएं इन कपड़ों को पहनें, दिखेंगी बेहद खूबसूरत फैशन टिप्स
    क्रिसमस पर घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके घर की सजावट
    क्रिसमस पार्टी पर स्टाइलिश दिखने के लिए पुरुष जरूर ट्राई करें ये 5 कपड़े पुरुषों के लिए टिप्स
    घर पर मजेदार क्रिसमस पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल

    त्यौहार

    31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब है दिवाली? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें दिवाली
    भारत की तरह इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है दिवाली का त्योहार दिवाली
    दिवाली की वो सुहानी यादें, जो आपको बचपन के दिनों में ले जाएंगी दिवाली
    5 दिनों तक मनता है दिवाली का उत्सव, जानिए छोटी दिवाली समेत सभी त्योहारों की तारीख दिवाली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025