NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपने पालतू जानवर के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    अपने पालतू जानवर के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    पालतू जानवर के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के तरीके

    अपने पालतू जानवर के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    लेखन अंजली
    Aug 11, 2023
    06:02 pm

    क्या है खबर?

    स्वतंत्रता दिवस आने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।

    इस मौके पर आपको दोस्तों और परिवार के साथ आजादी का जश्न मनाने के बीच अपने पालतू जानवरों को नहीं भूलना चाहिए।

    वह भी आपके मेलजोल और मिलन समारोहों का हिस्सा बनने के साथ-साथ थोड़ी मौज-मस्ती के हकदार हैं।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने पालतू जानवर को भी आजादी के जश्न का हिस्सा बना सकते हैं।

    #1

    देशभक्ति दिखाने के लिए पोशाक पहनाएं

    दिन की शुरुआत अपने पालतू जानवर को एक सुरक्षित और आरामदायक बंदना या देशभक्ति थीम वाली पोशाक पहनाकर करें।

    आपके पालतू जानवर और आप तिरंगा प्रिंट वाली पोशाक पहनकर आस-पड़ोस में आराम से टहलने का आनंद ले सकते हैं।

    आप चाहें तो अपने पालतू जानवर को कोई पारंपरिक पोशाक भी पहना सकते हैं। इसी के साथ अपने पालतू जानवर की कुछ प्यारी तस्वीरें लेना भी न भूलें।

    यहां जानिए पालतू जानवर को दुलार करने के प्रभावी तरीके।

    #2

    स्वादिष्ट ट्रीट बनाएं

    वैसे हर तरह के पालतू जानवर के लिए आपको खास ट्रीट ऑनलाइन साइट्स से मिल जाएगीं।

    हालांकि, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने पालतू जानवरों के लिए तिरंगा थीम वाली कुछ खान-पान की चीजें तैयार करें।

    ब्लूबेरी, सादा दही और स्ट्रॉबेरी को मिलाकर कुत्तों के लिए स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फ्रोजन व्यंजन तैयार किया जा सकता है।

    ट्रीट बनाते समय ध्यान रखें कि सामग्रियां पालतू जानवरों के लिए हमेशा सुरक्षित हों और उन्हें कम मात्रा में दें।

    #3

    खिलौने बनाएं

    छोटे बच्चों की तरह नया खिलौना पालतू जानवरों को भी काफी आकर्षित करता है और वह अक्सर उनके साथ खेलते हैं।

    अगर आपके पालतू जानवर को भी खिलौनों से खेलना पसंद है तो उसके लिए स्वतंत्रता दिवस से पहले एक नया खिलौना बनाएं।

    आप चाहें तो अपनी बिल्ली के लिए नारंगी, सफेद और हरे पंखों वाले खिलौने बना सकते हैं, लेकिन अगर आप एक कुत्ते के मालिक हैं तो उसके लिए तिरंगे रंग की रस्सियों से कोई खिलौना बनाएं।

    #4

    घूमाने ले जाएं

    स्वतंत्रता दिवस आजादी का प्रतीक है। ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अपने पालतू जानवर को इसका पूरा आनंद लेने दें।

    इसके लिए आप अपने पालतू जानवर को कहीं घूमाने के लिए ले जा सकते हैं। वैसे भी स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है तो उसे 2-3 दिन के लिए घूमाकर आएं।

    यहां जानिए आप अपने पालतू जानवर के साथ किन जगहों पर जा सकते हैं।

    #5

    इस तरह से महसूस करवाएं सुरक्षित

    अमूमन पालतू जानवर घर में भीड़-भाड़ देखकर काफी डर या असुरक्षित महसूस करने लगते हैं।

    अब जाहिर सी बात है कि कोई त्योहार होगा तो घर के सभी लोग एकसाथ किसी जगह पर इकट्ठे होकर उसका जश्न मनाएंगे।

    ऐसे में आप अपने पालतू जानवर को खुश और सुरक्षित महसूस करवाने के लिए उसे किसी शांत जगह पर रखें। साथ ही उसके पसंदीदा खिलौने और ट्रीट भी उसके पास रख दें।

    इसके अतिरिक्त उसके आसपास सॉफ्ट म्यूजिक चलाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    पालतू जानवर
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    गूगल ने नया 3D वीडियो कॉल सिस्टम 'बीम' किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत गूगल

    स्वतंत्रता दिवस

    मुख्य न्यायाधीश रमन्ना ने संसद में व्यवधान पर चिंता व्यक्त की, कहा- बहस ही नही होती संसद मानसून सत्र
    जम्मू-कश्मीर: तीन साल बाद स्वतंत्रता दिवस पर इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं रहीं जारी जम्मू-कश्मीर
    पुलवामा: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुरहान वानी के पिता ने फहराया तिरंगा जम्मू-कश्मीर
    स्वतंत्रता दिवस: आंदोलनकारी किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर फहराया तिरंगा, पूर्व सैनिक भी हुए शामिल किसान आंदोलन

    पालतू जानवर

    अपने पालतू कुत्ते को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स लाइफस्टाइल
    अपनी बिल्ली को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स लाइफस्टाइल
    आपकी पालतू बिल्ली को बहुत पसंद आएंगी ये एसेसरीज, जरूर करें इन पर निवेश लाइफस्टाइल
    अपने पालतू जानवर को दुलार करने के लिए अपनाएंं ये पांच तरीके लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये सूखे मेवे, जानिए इन्हें खाने का सही तरीका खान-पान
    खराब पेट से राहत के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन, जल्द होगा असर खान-पान
    आयरन से लेकर विटामिन-D तक, इन 5 महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी को ऐसे करें दूर   खान-पान
    अकाई बेरी से मिल सकते हैं ये 5 मुख्य फायदे, डाइट में करें शामिल खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025