NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / नागालैंड की यात्रा के दौरान वहां से खरीदना न भूलें ये चीजें
    अगली खबर
    नागालैंड की यात्रा के दौरान वहां से खरीदना न भूलें ये चीजें
    नागालैंड जाएं तो वहां से ये चीजें जरूर खरीदें

    नागालैंड की यात्रा के दौरान वहां से खरीदना न भूलें ये चीजें

    लेखन अंजली
    Sep 17, 2022
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    पूर्वोत्तर भारत में स्थित नागालैंड एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य है, जो अपनी अनूठी संस्कृति, खूबसूरत वन्यजीव अभयारण्यों, रंगीन त्योहारों, स्वादिष्ट व्यंजनों और विविध स्वदेशी जनजातियों के लिए प्रसिद्ध है।

    इसके अतिरिक्त, नागालैंड अपनी अनोखी चीजों के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है, जिन्हें इस पर्यटन स्थल पर जाकर खरीदना तो बनता है।

    आइए आज हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जो नागालैंड से अवश्य खरीदनी चाहिए।

    #1

    नागा शॉल

    नागालैंड के पारंपरिक कपड़ों में से एक नागा शॉल ऐसी चीज है, जिसे खरीदे बिना आपको अपने घर नहीं लौटना चाहिए।

    यह शॉल आमतौर पर तीन प्राथमिक रंगों का इस्तेमाल करके डिजाइन की जाती हैं, जिसमें काला, लाल और सफेद शामिल है।

    बता दें कि प्राचीन काल में जनजाति का गौरव बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य के दौरान योद्धा इन शॉलों को पहनते थे। ये शॉल हाथ से बुनी जाती हैं।

    #2

    नागा आभूषण

    अगर आप विभिन्न प्रकार के गहनों के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं तो नागालैंड के पारंपरिक आभूषण निश्चित रूप से आपको पसंद आएंगे।

    ये पारंपरिक आभूषण नागा जीवनशैली का एक प्रमुख हिस्सा हैं और नागा वंश की विरासत को दर्शाते हैं।

    ये आभूषण प्रकृति के साथ मनुष्य के संबंध का प्रतीक हैं। इनमें से कुछ आभूषणों का इस्तेमाल देवताओं से जुड़े अनुष्ठानों में भी किया जाता है।

    #3

    बांस से बनी वस्तुएं

    नागालैंड में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में से एक बांस का उपयोग राज्य में कई घरेलू सामान बनाने के लिए किया जाता है।

    यही नहीं, इसका इस्तेमाल घर की सजावटी वस्तुओं के लिए भी किया जाता है।

    इसलिए यहां से आप बांस की वस्तुएं जैसे कंघी, टोकरियां, मग, चम्मच, हैंडबैग, कंटेनर, डिश पैलेट आदि खरीद सकते हैं।

    बांस की कुछ वस्तुओं में प्राचीन नागा संस्कृति को दर्शाने वाली नक्काशी भी होती है।

    #4

    नागालैंड के रेशमी कपड़े

    धीरे-धीरे देशभर में लोकप्रिय होने के कारण नागालैंड में नागा या सुनहरे रेशम उत्पादों को अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की तुलना में अलग तरीके से बनाया जाता है।

    आप यहां से नागा रेशम से बने विभिन्न प्रकार के उत्पाद खरीद सकते हैं, जैसे हाथ से बुनी हुई रेशम की टोपी, साड़ी, मफलर, टॉप, नेकटाई, पाउच आदि।

    ये रेशमी कपड़े आपको राज्य की स्थानीय दुकानों से आसानी से मिल जाएंगे।

    #5

    अचार

    नागालैंड अपने विभिन्न प्रकार के तीखे और मसालेदार अचार के लिए भी प्रसिद्ध है, जिन्हें आमतौर पर स्थानीय लोग अपने घर पर ऑर्गेनिक सामग्रियों और स्थानीय जड़ी-बूटियों से बनाते हैं।

    नागालैंड में बांस के अंकुर और मीट के अचार काफी लोकप्रिय हैं।

    यहां आपको ड्राई चिकन, बांस के अंकुर, पोर्क, तिल और सूखी मछली आदि के भी अचार मिल जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नागालैंड
    ट्रेवल टिप्स
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    नागालैंड

    नागालैंड सरकार ने लगाया कुत्ते के मांस की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध मेनका गांधी
    पूर्वोत्तर राज्यों में स्थानीय समुदाय कैसे कर रहे हैं कोरोना महामारी से जंग लड़ने में मदद? दिल्ली
    प्रधानमंत्री ने IB प्रमुख को सौंपी नागाओं के साथ वार्ता को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी
    देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले 5,000 से कम मणिपुर

    ट्रेवल टिप्स

    सिक्किम के दक्षिणी भाग में मौजूद हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं सिक्किम
    ट्रेकिंग ट्रिप को आसान और मजेदार बनाने के लिए अपने पास जरूर रखें ये चीजें लाइफस्टाइल
    कोयंबटूर की ये जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, एक बार जरूर घूमने जाएं तमिलनाडु
    उत्तरी-सिक्किम की ये पांच जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं सिक्किम

    लाइफस्टाइल

    National Nutrition Week: बालों का झड़ना रोक सकता है इन पांच प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन खान-पान
    पेट के बल सोना स्वास्थ्य के लिए माना जाता है नुकसानदायक, जानिए किस मुद्रा में सोएं नींद
    पुरुष इंटरव्यू के दौरान पहनें ये आउटफिट, लगेंगे बहुत ही आकर्षित फैशन टिप्स
    टूथब्रश खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, दांतों को नहीं होगा कोई नुकसान दांतों का स्वास्थ्य

    पर्यटन

    मेघालय घूमने जा रहे हैं तो इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ मेघालय
    तेलंगाना में मौजूद हैं ये पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने तेलंगाना
    मिजोरम के लुंगलेई में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं मिजोरम
    मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025