NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंतों की कमजोरी दूर करने में सक्षम हैं ये घरेलू नुस्खे
    लाइफस्टाइल

    आंतों की कमजोरी दूर करने में सक्षम हैं ये घरेलू नुस्खे

    आंतों की कमजोरी दूर करने में सक्षम हैं ये घरेलू नुस्खे
    लेखन अंजली
    Jun 29, 2021, 07:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आंतों की कमजोरी दूर करने में सक्षम हैं ये घरेलू नुस्खे
    आंतों की कमजोरी दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे

    आंतें शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती हैं। ऐसे में अगर इनमें कमजोरी आ जाए तो इसके कारण पाचन क्रिया के साथ-साथ कई मुख्य आंतरिक अंगों का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। इसलिए आंतों को स्वस्थ रखना जरूरी है। आइए आज आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जिनकी मदद से आंतों की कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

    पर्याप्‍त पानी पीएं

    आंतों की कमजोरी का मुख्य कारण पानी की कमी होता है, इसलिए इन्हें ठीक करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। खाद्य पदार्थों को ठीक से पचाने और उनसे पोषक तत्‍वों की प्राप्‍त करने में पानी अहम भूमिका निभाता है। इसी के साथ यह शरीर को प्राकृतिक रूप से साफ रखने में भी मदद कर सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।

    प्रोबायोटिक से युक्त खाद्य पदार्थ खाएं

    आंतों की कमजोरी का उपचार करने में प्रोबायोटिक एक अच्‍छा घरेलू नुस्खा है। आंतों में अच्‍छे और बुरे दोनों प्रकार के बैक्‍टीरिया होते हैं, लेकिन आंतों में खराब बैक्‍टीरिया की मात्रा अधिक हो जाने के कारण ये कमजोर हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में प्रोबायोटिक आंतों में अच्‍छे बैक्‍टीरिया के स्‍तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं जिससे अच्‍छे और खराब बैक्‍टीरिया में संतुलन बना रहता है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

    डाइट में शामिल करें फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ

    आंतों की कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना भी लाभदायक हो सकता है। इसके लिए अधिक से अधिक हरी सब्‍जियां, ताजे और मौसमी फल और साबुत अनाज आदि का सेवन किया जा सकता है। इस प्रकार के भोजन को करने से आंतों के स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। वहीं वसा युक्‍त खाद्य पदार्थों को खाने से बचें क्योंकि इनका आंतों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    रोजाना एक्सरसाइज करें

    शरीर को आंतरिक रूप से फिट और फाइन रखने में एक्सरसाइज और योगाभ्यास काफी मदद कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से योगाभ्यास और एक्सरसाइज करेंगे तो पाचन क्रिया के साथ-साथ आंतों की कमजोरी आपसे मीलों दूर रहेंगी। इसके लिए शाम और सुबह टहलना या फिर कुछ प्राणायामों का अभ्यास करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। अभी कोरोना संक्रमण का खतरा है, इसलिए अभी अपने घर के आंगन या फिर छत पर ही टहलें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    कॉफी के बेहतरीन और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प हैं ये पेय पदार्थ, मिलेगी भरपूर एनर्जी लाइफस्टाइल
    खाने-पीने की चीजों के लेबल पर हो ये शब्द तो उन्हें खरीदने से बचें लाइफस्टाइल
    अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए केंद्र सरकार ने किए ये आठ बड़े ऐलान भारत की खबरें
    आम के बाद इन चीजों का न करें सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    एब्डॉमिनल क्रंच: फिट रखने में सहायक है यह एक्सरसाइज, जानिए इससे जुड़ी अहम बातें फिटनेस टिप्स
    पेट की मांसपेशियों के लिए लाभदायक हैं ये योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका योग
    मुंह से शराब की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    गर्मी के कारण सिरदर्द हो तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, जल्द मिलेगी राहत घरेलू नुस्खे

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023