NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अंडरआर्म्स की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा चाहते हैं? रोजाना करें ये पांच एक्सरसाइज
    अगली खबर
    अंडरआर्म्स की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा चाहते हैं? रोजाना करें ये पांच एक्सरसाइज
    अंडरआर्म्स की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा दिलाने वाली एक्सरसाइज

    अंडरआर्म्स की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा चाहते हैं? रोजाना करें ये पांच एक्सरसाइज

    लेखन अंजली
    Jan 31, 2022
    08:14 pm

    क्या है खबर?

    आकर्षक और फिट बॉडी पाने के लिए सिर्फ पेट की चर्बी कम करना ही काफी नहीं है। अंडरआर्म्स में जमा अतिरिक्त चर्बी भी आपके लुक को खराब करती है।

    इसी कारण आपको इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अंडरआर्म्स की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं।

    आइए आज आपको पांच ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिनका नियमित अभ्यास करने पर आपकी अंडरआर्म्स टोन हो सकती हैं।

    #1

    चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज

    सबसे पहले अपने दोनों हाथों में बारबेल लेकर खड़े हो जाएं। अब आप एक बेंच पर पीठ के बल लेटें और अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर नीचे फर्श पर रखें।

    इसके बाद सांस को छोड़ते हुए बारबेल को ऊपर ले जाएं और हाथों को ऊपर की ओर सीधा कर लें, फिर सांस को लेते हुए बारबेल को नीचे लाएं और हाथों को प्रारंभिक अवस्था में जमीन पर रखें।

    ऐसे दो से तीन सेट पूरे करें।

    #2

    पुश-अप्स

    अंडरआर्म्स की अतिरिक्त चंर्बी से छुटकारा दिलाने में पुश-अप्स एक्सरसाइज काफी फायदेमंद हो सकती है।

    इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं, फिर अपने पैरों को पीछे की ओर सीधा करके हाथों और पंजों पर पूरे शरीर का भार डालें।

    अब कोहनी को मोड़ें और सीने को फर्श के पास लाएं, फिर धीरे-धीरे ऊपर उठें। ऐसा कम से कम 10 बार तो जरूर करें।

    #3

    प्लैंक एक्सरसाइज

    सबसे पहले अपने घुटने मोड़कर जमीन पर बैठ जाएं और दोनों कोहनियों को फर्श पर टिकाकर आपस में बांध लें, फिर पैरों को फैलाकर पेट के बल लेट जाएं। ध्यान रहें कि इस दौरान आपके कंधे और कोहनियां एक ही सीध में हो।

    अब कोहनी को कसकर रखें और शरीर का भार पैरों की उंगुलियों और हथेलियों पर रखें, फिर पांच-छह मिनट इसी स्थिति में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे एक्सरसाइज छोड़ते हुए सामान्य हो जाए।

    #4

    जंपिंग जैक एक्सरसाइज

    जंपिंग जैक के लिए सबसे पहले जमीन पर सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं, फिर पैरों को अपने कूल्हों की चौड़ाई के बराबर खोलें।

    इसके बाद कूदें और इस दौरान अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर ले जाते हुए मिलाएं। अब फिर से कूंदें और अपनी बाजुओं को नीचे लाने के साथ-साथ पैरों को एक साथ चिपकाएं।

    कुछ सेकंड के बाद अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं और इस क्रिया को बार-बार दोहराएं।

    #5

    माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज

    सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठें, फिर अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर सीधा कर लें।

    इसके बाद अपने दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और इसे अपनी छाती की ओर लाएं। इसके बाद इसे सीधा करें। जब आप दाएं पैर को सीधा करें तो अपने बाएं पैर के घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं।

    कुछ मिनट तक ऐसे ही अपने पैरों को चलाते रहें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    लाइफस्टाइल

    मेनोपॉज के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती हैं ये एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    मूली को स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, लंबे समय तक रहेगी फ्रेश किचन टिप्स
    बच्चों की डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ, दिमाग के लिए हैं लाभदायक खान-पान
    काली मिर्च बनाम सफेद मिर्च: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर? खान-पान

    एक्सरसाइज

    हैमस्ट्रिंग को मजबूती देने में सहायक हैं ये एक्सरसाइज, वर्कआउट रूटीन में जरूर करें शामिल लाइफस्टाइल
    रोजाना सुबह के समय करें ये एक्सरसाइज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    पैरों को मजबूती देने में मदद करती हैं ये एक्सरसाइज, वर्कआउट रूटीन में जरूर करें शामिल लाइफस्टाइल
    गले की अकड़न को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025