NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्रिसमस पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो करें ऐसा मेकअप, सभी करेंगे तारीफ
    अगली खबर
    क्रिसमस पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो करें ऐसा मेकअप, सभी करेंगे तारीफ

    क्रिसमस पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो करें ऐसा मेकअप, सभी करेंगे तारीफ

    लेखन सयाली
    Dec 18, 2024
    09:31 am

    क्या है खबर?

    हर साल 25 दिसंबर को यीशु मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में क्रिसमस मनाया जाता है, जो जल्द ही आने वाला है। इस त्योहार पर लोग अपने प्रियजनों के साथ मिलकर पार्टी करते हैं और जश्न मनाते हैं।

    पार्टी के दौरान सभी महिलाएं सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, जिसके लिए वे आकर्षक मेकअप करती हैं।

    आज के मेकअप टिप्स में हम आपको 5 तरह के मेकअप ट्रेंड बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप क्रिसमस पार्टी में सबकी तारीफें बटोर सकेंगी।

    #1

    चमकीले आईलाइनर वाला मेकअप 

    क्रिसमस के त्योहार पर हर तरफ जगमगाती रोशनी दिखाई देती है और इस दिन आपको भी चमकीला मेकअप करना चाहिए। इन दिनों महिलाओं के बीच चमकीले आईलाइनर वाला मेकअप बेहद प्रसिद्ध हो रहा है।

    सबसे पहले अपना बेस मेकअप करें और आखों पर हल्के रंग वाला आई शैडो लगा लें। अब गोल्डन, सिल्वर या ब्रोंज जैसे धातुई रंगों वाला विंग लाइनर लगाएं।

    पलकों पर मस्कारा लगाकर आई लुक को पूरा करें। इस लुक के साथ न्यूड लिपस्टिक अच्छी लगेगी।

    #2

    मोका मूज वाला मेकअप

    पैनटोन रंग संस्थान ने मोका मूज को 2025 का सबसे लोकप्रिय रंग घोषित किया है। आप इस साल क्रिसमस पार्टी में जाने के लिए इस रंग का मेकअप कर सकती हैं।

    यह भूरे रंग का हल्का शेड है, जिसमें क्रीम रंग भी मिश्रित रहता है। सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं, भूरे रंग से कंटूरिंग करें और नारंगी ब्लश लगाएं।

    होंठों पर भूरे रंग की लिपस्टिक लगाएं और आखों में भूरा आई शैडो व मस्कारा लगाएं।

    #3

    लाल लिपस्टिक वाला मेकअप

    क्रिसमस के पारंपरिक रंगों में से सबसे आकर्षक रंग है लाल, जो इस त्योहार के सार को दर्शाता है। आप इस पर्व के जश्न के दौरान सबसे आकर्षक दिखने के लिए लाल लिपस्टिक लगा सकती हैं।

    लाल लिपस्टिक न केवल खूबसूरत लगती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ा देती है। इस तरह की बोल्ड लिपस्टिक के साथ अपने बाकि मेकअप को न्यूड ही रखें, नहीं तो आपका लुक भड़कीला लग सकता है।

    #4

    बरगंडी टोन वाला मेकअप

    क्रिसमस का त्योहार सर्दियों के दौरान मनता है और इस मौसम में बरगंडी रंग का बोल-बाला रहता है। इस रंग के कपड़ों के साथ-साथ इस रंग का मेकअप भी बेहद आकर्षक लगता है।

    आप आखों पर बरगंडी रंग का आई शैडो लगा सकती हैं और उसमें काला रंग मिलाकर स्मोकी आई लुक पा सकती हैं।

    इसके अलावा, आप इस रंग की लिपस्टिक के जरिए अपने लुक को बोल्ड और एलिगेंट बना सकती हैं।

    #5

    अधिक ब्लश वाला मेकअप

    इन दिनों महिलाओं को हल्का मेकअप पसंद आने लगा है और वे ब्लश को प्राथमिकता देती हैं। ऐसी महिलाएं क्रिसमस पर भी अपने मेकअप को हल्का रखकर गालों पर सुंदर ब्लश लगा सकती हैं।

    इस लुक के लिए चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर इस्तेमाल करें। अब गालों पर गुलाबी रंग का ब्लश लगाएं और उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।

    आपको आखों में भूरा आई शैडो और आई लाइनर लगाना चाहिए और होंठों पर भूरी लिपस्टिक उपयोग करनी चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिसमस
    मेकअप टिप्स
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस
    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श

    क्रिसमस

    विजय देवरकोंडा ने की 100 प्रशंसकों के लिए मुफ्त ट्रिप की घोषणा विजय देवरकोंडा
    अमेरिका में बर्फीले तूफान से अब तक 60 की मौत, 15,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द अमेरिका
    कर्नाटक: अज्ञात लोगों ने की चर्च में तोड़फोड़, ईसा मसीह की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान कर्नाटक
    चीन: 30 सालों से लकवाग्रस्त प्रेमिका का ख्याल रख रहा शख्स, चर्चा में आई लव स्टोरी चीन समाचार

    मेकअप टिप्स

    रोजाना लिपस्टिक लगाना है नुकसानदायक, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं स्वास्थ्य
    मानसून के दौरान इस तरह करें मेकअप, लंबे समय तक रहेगा ठीक मानसून
    व्यस्त महिलाओं के लिए त्वचा की देखभाल करने के 5 असरदार तरीके त्वचा की देखभाल
    ह्यूमिडिटी की स्थिति में न लें ये 5 ब्यूटी लुक, पलभर में बिगड़ जाएगा पूरा मेकअप लाइफस्टाइल

    त्यौहार

    दिवाली पर पालतू जानवरों को होती है परेशानी, इन 5 तरीकों से रखें उनका ख्याल  दिवाली
    दिवाली के दिन घर सजाने के लिए बनाई जाती है रंगोली, जानिए 5 खूबसूरत डिजाइन दिवाली
    देश के इन राज्यों में दिवाली मनाने का तरीका है अलग, जानें कैसे दिवाली
    धनतेरस पर सोना खरीदना होता है शुभ, इन तरीकों से करें इसकी शुद्धता की जांच धनतेरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025