NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ओडिशा के ये 5 मशहूर व्यंजन एक बार जरूर करें ट्राई
    अगली खबर
    ओडिशा के ये 5 मशहूर व्यंजन एक बार जरूर करें ट्राई
    ओडिशा के 5 लोकप्रिय व्यंजन

    ओडिशा के ये 5 मशहूर व्यंजन एक बार जरूर करें ट्राई

    लेखन गौसिया
    Jan 03, 2023
    05:29 pm

    क्या है खबर?

    ओडिशा सदियों पुराने मंदिर, खूबसूरत समुद्र तट और आदिवासी संस्कृति के अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी लोकप्रिय है।

    यहां ज्यादातर पारंपरिक व्यंजनों में हरी सब्जियों और कम मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

    इसके अलावा यहां नारियल का उपयोग ज्यादा किया जाता है, जिससे व्यंजन का स्वाद बढ़ जाता है। यहां पौष्टिक खाने के साथ-साथ मिठाइयों में भी खूब वैरायटी मिलेती है।

    आइए आज ओडिशा के पांच खास व्यंजनों के बारे में जानते हैं।

    #1

    पाखला

    पाखाला एक ऐसा व्यंजन है जो ओडिशा के लोगों को एक साथ जोड़ता है। गरम मौसम में राहत देने वाली इस डिश को पूरे राज्य में बहुत चाव से खाया जाता है।

    इस डिश को बनाने के लिए चावलों को रातभर पानी में भिगाया जाता है और फिर सुबह पुराना पानी बदलकर इनमें ताजा पानी डाला जाता है।

    इसके बाद चावलों को नमक, मसालों, दही और पुदीने की पत्तियों के साथ पकाया जाता है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है।

    #2

    दालमा

    ओडिशा का लोकप्रिय व्यंजन दालमा अन्य राज्यों में भी मिल जाता है। यह बनाने में बेहद आसान और पौष्टिक गुणों से भरपूर है।

    इसे तूर दाल, चना दाल, कद्दू, आलू, बैंगन और कई अन्य सब्जियों से मिलाकर बनाया जाता है।

    इसके अलावा इसमें जीरा, हींग, अदरक और घी जैसी अत्यधिक पौष्टिक सामग्रियों से तड़का लगाया जाता है।

    इसे वैसे तो रोटी के साथ भी खा सकते हैं, लेकिन ओडिशा में यह चावल के साथ ज्यादा खाया जाता है।

    #3

    संतुला

    स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए ओडिशा के बेहतरीन व्यंजनों में से एक संतुला का सेवन आराम से किया जा सकता है।

    इस व्यंजन की खासियत है कि इसमें कम मसालों के अलावा ढेर सारी हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है।

    इसमें कच्चे पपीता, आलू, टमाटर और बैंगन के अलावा दूध और कुछ देशी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

    यह व्यंजन देखने में जितना रंगीन होता है, खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट होता है।

    #4

    एंडुरी पीठा

    एंडुरी पीठा ओडिशा का एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे जगन्नाथ मंदिर में भी चढ़ाया जाता है।

    एंडुरी पीठा बनाने के लिए स्टीम्ड राइस केक में उड़द की दाल के साथ भुना हुआ नारियल, गुड़ और कुछ मसाले मिलाए जाते हैं। इसके बाद इसे हल्दी के पत्तों में लपेटकर भाप में पकाया जाता है।

    इस वजह से इसका स्वाद बहुत ही लजीज होता है और खाने में यह बेहद स्वादिष्ट होता है।

    #5

    छेना पोड़ा

    छेना पोड़ा ओडिशा की लोकप्रिय और मशहूर मिठाइयों में से एक है।

    इसे बनाने के लिए ताजा छेना, सूजी, घी और किशमिश के अलावा अन्य तरह के मेवों का इस्तेमाल किया जाता है।

    इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजों को मिलाकर गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से बेक किया जाता है।

    इसे बनाने में घंटों लग जाते हैं, लेकिन इसका बेहतरीन स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार

    ओडिशा

    ओडिशा: गलत ग्रुप का खून चढ़ाने से महिला की मौत, परिजनों ने दर्ज कराई FIR देश
    ओडिशा में लैब टेक्नीशियन के 1,000 पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया सरकारी नौकरी
    चक्रवात 'जवाद' को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने की समीक्षा बैठक, ओडिशा में रेड अलर्ट पश्चिम बंगाल
    'जवाद' चक्रवात: ओडिशा के 19 जिलों में स्कूल बंद, कई राज्यों में UGC-NET परीक्षा रद्द आंध्र प्रदेश

    खान-पान

    सर्दियों के मौसम में जरूर बनाएं गुजरात का स्पेशल थेपला, जानिए 5 आसान रेसिपी सर्दियों की देखभाल
    नाश्ते से जुड़े इन 5 मिथकों पर भूलकर भी न करें भरोसा, जानिए इनकी सच्चाई स्वास्थ्य टिप्स
    वर्कआउट से बाद इन चीजों का करें सेवन, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ एक्सरसाइज
    गर्भवती महिलाएं न करें इन चीजों का सेवन, पहुंचा सकती हैं नुकसान गर्भवती महिलाओं के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025