NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अगर दिखने लगे ये 5 संकेत तो तुरंत फेंक दें अपना टूथब्रश 
    अगली खबर
    अगर दिखने लगे ये 5 संकेत तो तुरंत फेंक दें अपना टूथब्रश 
    टूथब्रश को फेंक देने के संकेत

    अगर दिखने लगे ये 5 संकेत तो तुरंत फेंक दें अपना टूथब्रश 

    लेखन अंजली
    Apr 01, 2025
    11:32 pm

    क्या है खबर?

    दांतों की सफाई के लिए ब्रश का इस्तेमाल करना जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे कितने समय बाद बदलना चाहिए और किस तरह के संकेत मिलने पर इसे फेंक देना चाहिए? शायद नहीं।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताते हैं, जो यह बताते हैं कि आपको अपना ब्रश तुरंत बदल लेना चाहिए ताकि दांतों की सफाई के साथ-साथ मुंह की सेहत भी दांव पर न लगे।

    #1

    ब्रश के रेशे हो जाएं टूटे या मुड़े

    अगर आपका ब्रश पुराना हो चुका है तो इसके रेशे टूटकर या फिर मुड़-मुड़कर बेकार हो सकते हैं। इससे न सिर्फ सफाई करने की क्षमता कम हो जाती है, बल्कि इससे दांतों को नुकसान भी पहुंच सकता है।

    इसलिए जब भी आपके ब्रश के रेशे टूटे या फिर मुड़-मुड़कर बेकार हो जाएं तो उसे तुरंत बदल लें। ऐसे ब्रश को इस्तेमाल करने से दांतों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

    #2

    ब्रश का पकड़ने वाला हिस्सा टूटना

    अगर आपके ब्रश का पकड़ने वाला हिस्सा टूट गया है तो उसे तुरंत बदल लें क्योंकि इससे ब्रश का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है।

    ब्रश के पकड़ने वाले हिस्से के टूटने का कारण यह हो सकता है कि आप उसे बहुत जोर से पकड़ते हों या फिर बहुत तेजी से साफ करते हों।

    इससे दांतों की सफाई ठीक से नहीं हो पाती और मुंह की सेहत भी प्रभावित होती है।

    #3

    ब्रश का इस्तेमाल करने के बाद उसे ठीक से न रखना

    अगर आप अपने ब्रश को खुले में रख देते हैं तो यह भी एक कारण हो सकता है, जिससे आपको अपना ब्रश जल्द बदलना चाहिए।

    जब भी आप अपना ब्रश इस्तेमाल कर लेते हैं तो उसे पानी से साफ करने के बाद खड़े होकर सुखाना चाहिए।

    इसके बाद ही इसे किसी ढक्कन वाले कंटेनर में रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कीटाणु के पनपने की संभावना बढ़ सकती है।

    #4

    बीमार होने पर ब्रश को बदलना है जरूरी

    अगर आप बीमार पड़ गए हैं तो आपको अपना ब्रश जरूर बदल लेना चाहिए, खासतौर से जब आपको खांसी-जुकाम, फ्लू या फिर कोई संक्रमण हो तो ब्रश को तुरंत बदल देना चाहिए।

    जब हम बीमार होते हैं तो हमारे मुंह में कीटाणु ज्यादा होते हैं और जब हम उसी ब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो ये कीटाणु दोबारा हमें बीमार कर सकते हैं।

    #5

    हर 3 महीने बाद बदलें ब्रश

    ब्रश की उम्र 3 महीने होती है इसलिए हर 3 महीने में अपने ब्रश को बदलें।

    अगर आप किसी कारणवश अपने ब्रश को 3 महीने में नहीं बदल पाए हैं तो ऐसा जल्द करें।

    इसके अलावा अगर आपका ब्रश टूट जाए या फिर दांतों की सफाई करने में असफल हो जाए तो उसे इस्तेमाल न करें और नए ब्रश से दांतों की सफाई करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    ओवरहेड प्रेस एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से मिल सकते हैं ये फायदे एक्सरसाइज
    बॉक्स जंप: जानिए कैसे की जाती है ये एक्सरसाइज और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें  एक्सरसाइज
    सेतुबंधासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से मिल सकते हैं ये फायदे योग
    गुजरात: कच्छ की यात्रा में इन 5 हस्तशिल्प गांवों का जरूर करें रुख गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025