
मानसून एलर्जी के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
क्या है खबर?
मानसून का मौसम एलर्जी से ग्रस्त लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है क्योंकि इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ जाती है और इस वजह से फफूंद और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
ये फफूंद और बैक्टीरिया नाक, गले और फेफड़ों में सूजन पैदा कर सकते हैं।
आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप मानसून एलर्जी के प्रभाव को कम कर सकते हैं।
#1
अदरक का करें सेवन
अदरक में सूजन कम करने वाले और कीटाणुनाशक गुण होते हैं, जो मानसून की एलर्जी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक कप अदरक की चाय पिएं। आप चाहें तो अदरक के टुकड़ों को शहद में डुबोकर भी खा सकते हैं।
इसके अलावा आप सूप या सब्जी में अदरक डालकर भी खा सकते हैं। अदरक के सेवन से शरीर में गर्माहट भी बनी रहती है।
#2
हल्दी का इस्तेमाल करें
हल्दी में शरीर की सफाई करने वाले और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो मानसून एलर्जी के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।
लाभ के लिए एक गिलास गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीएं।
इसके अलावा आप चाहें तो एक गिलास गर्म पानी में आधी चम्मच हल्दी मिलाकर भी पी सकते हैं। हल्दी का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
#3
लहसुन का करें सेवन
लहसुन में सूजन कम करने वाले और कीटाणुनाशक गुण होते हैं, जो मानसून एलर्जी से राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं।
लाभ के लिए 2-3 लहसुन की कलियों को छीलकर उन्हें कुछ मिनट पानी में भिगो दें, फिर इन्हें चबाकर खाएं। आप चाहें तो लहसुन की कलियों को कच्चा भी खा सकते हैं।
इसके अलावा आप लहसुन की कलियों को बारीक काटकर गर्म पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।
#4
तुलसी के रस का करें सेवन
तुलसी में एलर्जी विरोधी, सूजन कम करने वाले और कीटाणुनाशक गुण होते हैं, जो मानसून एलर्जी का उपचार करने में सहायक हो सकते हैं।
लाभ के लिए तुलसी के रस में शहद मिलाकर पीएं। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर इसे पी लें।
तुलसी का सेवन शरीर में ताजगी और ऊर्जा बनाए रखता है।
#5
पुदीने की चाय पीएं
पुदीने की चाय में मौजूद शरीर की सफाई करने वाले तत्व शरीर से हानिकारक तत्वों को दूर करने में मदद कर सकते हैं, जिससे मानसून एलर्जी के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
लाभ के लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी गर्म करें, फिर उसमें कुछ पुदीने की पत्तियां डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा शहद और नींबू का रस मिलाएं।
अब इस मिश्रण को एक कप में छानकर डालें और इसका सेवन करें।