NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वतंत्रता दिवस पर महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, दिखेगा आजादी का जज्बा
    अगली खबर
    स्वतंत्रता दिवस पर महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, दिखेगा आजादी का जज्बा
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिलाएं पहनें ये आउटफिट

    स्वतंत्रता दिवस पर महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, दिखेगा आजादी का जज्बा

    लेखन गौसिया
    Aug 13, 2023
    04:26 pm

    क्या है खबर?

    भारत इस साल 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।

    ऐसे में स्वाभाविक है कि इस दिन हर कोई अपनी देशभक्ति की भावना को दर्शाना चाहता है।

    कुछ लोग घर पर तिरंगा थीम पर व्यंजन बनाते हैं, तो कुछ लोग इस दौरान खास आउटफिट पहनते हैं।

    अगर आप भी खुद को आजादी के रंग में रंगना चाहते हैं तो इस स्वतंत्रता दिवस पर इन आउटफिट को अपने स्टाइल का हिस्सा जरूर बनाएं।

    #1

    चिकनकारी सलवार सूट 

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिलाएं हल्की कढ़ाई वाले सफेद रंग या क्रीम रंग का चिकनकारी सलवार सूट चुन सकती हैं।

    इस आउटफिट के साथ आप चाहें तो सफेद रंग का ही दुपट्टा पहनें या फिर तिरंगा दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।

    आप इस आउटफिट को आराम से दिन और शाम दोनों समय पहन सकती हैं। इसके साथ झुमकी और मैचिंग जूती पहनकर अपने लुक को पूरा करें।

    यहां जानिए लखनऊ में मशहूर चिकनकारी कशीदाकारी से जुड़े रोचक तथ्य।

    #2

    इस तरह की साड़ी पहनें

    अगर आपको त्योहारों पर साड़ी पहनना अच्छा लगता है तो आप स्वतंत्रता दिवस पर भी साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं।

    आजादी का जश्न मनाने के लिए आप तिरंगे पैटर्न वाली साड़ी या पूरी सफेद रंग की साड़ी पहन सकती हैं।

    अगर आप सिर्फ सफेद रंग की साड़ी पहन रही हैं तो इसके साथ तिरंगे वाली चूड़ियां जरूर पहनें। यह लुक मौके के हिसाब से बेहतरीन लगेगा।

    आप इन 5 यूनिक तरीकों से साड़ी पहन सकती हैं।

    #3

    सफेद रंग की कुर्ती के साथ नीले रंग की जींस 

    अगर कोई महिला इंडो-वेस्टर्न लुक अपनाना चाहती है तो सफेद रंग की स्टाइलिश कुर्ती का चयन किया जा सकता है।

    इस कुर्ती को नीले रंग की जींस और रंग-बिरंगी जूतियों के साथ पेयर करें। इसके अलावा एक छोटी-सी काले या सफेद रंग की बिंदी लगाएं और ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहनें।

    इसके साथ ही केसरिया, सफेद और हरे रंगों का इस्तेमाल करके नाखूनों पर डिजाइन भी बनाया जा सकता है।

    आप चाहें तो फेसपेंट से चेहरे पर तिरंगा भी बना सकते हैं।

    #4

    सफेद रंग के अनारकली सूट के साथ तिरंगा दुपट्टा 

    महिलाएं स्वतंत्रता दिवस के लिए सफेद रंग के अनारकली सूट को चुन सकती हैं।

    इस आउटफिट के साथ तिरंगा दुपट्टा भी कैरी करें। यह आपको मौके के हिसाब से परफेक्ट वाइब्स देगा।

    अपने लुक को पूरा करने के लिए आउटफिट के साथ सफेद रंग की मोजरी और तिरंगे वाली चूड़ियां जरूर पहनें।

    सारा अली खान और आलिया भट्ट जैसी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस तरह का आउटफिट पहनें हुई नजर आती हैं।

    #5

    खादी के एथनिक आउटफिट 

    रोजाना महिलाएं अपने आउटफिट को लेकर कई तरह के प्रयोग करती हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वे भारतीय संस्कृति और परंपरा के लिए सम्मान जाहिर करते हुए खादी के एथनिक आउटफिट पहन सकती हैं।

    विशेष रूप से इस दिन आप केसरिया या हरे रंग का खादी का कुर्ता पहन सकती हैं। इसके साथ मैचिंग लेगिंग्स, चूड़ीदार या प्लाजो पहनें।

    इस आउटफिट के साथ सिंपल हेयर स्टाइल बनाएं और तिरंगे थीम पर नेल पेंट डिजाइन लगाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    फैशन टिप्स
    कपड़ों के लिए टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: RCB देगी मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    राफेल विमान की बॉडी अब भारत में बनेगी, टाटा समूह और दसॉ के बीच हुआ समझौता फ्रांस
    बेंगलुरु भगदड़: सरकार ने कहा- अचानक ढाई लाख लोग पहुंचे, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस कर्नाटक
    सारा अली खान ने फिर मिलाया आनंद राय से हाथ, बनी उनकी अगली फिल्म की हीरोइन सारा अली खान

    स्वतंत्रता दिवस

    जम्मू-कश्मीर: तीन साल बाद स्वतंत्रता दिवस पर इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं रहीं जारी जम्मू-कश्मीर
    पुलवामा: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुरहान वानी के पिता ने फहराया तिरंगा जम्मू-कश्मीर
    स्वतंत्रता दिवस: आंदोलनकारी किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर फहराया तिरंगा, पूर्व सैनिक भी हुए शामिल किसान आंदोलन
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किए बड़े ऐलान नरेंद्र मोदी

    फैशन टिप्स

    सर्दियों में हर लड़की के पास होने चाहिए ये 5 हाई नेक स्वेटर लाइफस्टाइल
    महाराष्ट्र की 5 बेहतरीन और लोकप्रिय साड़ियां, जो हर महिला को जरूर करनी चाहिए ट्राई महाराष्ट्र
    लड़कियों के पास जरूर होनी चाहिए ये पांच तरह की जींस लाइफस्टाइल
    मेहंदी फंक्शन के लिए दुल्हन चुन सकती हैं ये आउटफिट, लगेंगी बहुत खूबसूरत महिलाओं के लिए टिप्स

    कपड़ों के लिए टिप्स

    कपड़ों पर लगे तेल के जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों का इस तरह से रखें ध्यान, नहीं होंगे जल्दी खराब लाइफस्टाइल
    बाल दिवस: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए अपने बच्चों को दें इन प्रसिद्ध लोगों का लुक बाल दिवस
    वैलेंटाइन डे पर यूनिक दिखने के लिए पुरुष जरूर ट्राई करें ये 5 आउटफिट वैलेंटाइन डे

    लाइफस्टाइल

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व लाइफस्टाइल
    गले की समस्या टॉन्सिलाइटिस से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    आई फ्लू से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ खान-पान
    शाम के नाश्ते में घर पर बनाएं ये 5 सिंधी स्नैक्स, आसान है रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025