NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बिना ओवन के घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मीठे व्यंजन, आसान है रेसिपी
    अगली खबर
    बिना ओवन के घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मीठे व्यंजन, आसान है रेसिपी

    बिना ओवन के घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मीठे व्यंजन, आसान है रेसिपी

    लेखन अंजली
    Jan 17, 2024
    06:19 pm

    क्या है खबर?

    केक और पैनकेक जैसे बेक करके बनने वाले व्यंजन बच्चों को काफी पसंद आते हैं, लेकिन अगर आप हमेशा इन्हें ऑनलाइन या दुकानों से खरीदते हैं तो इसकी बजाय इन्हें घर पर बनाने की कोशिश करें।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसे स्वादिष्ट मीठे व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप घर पर बहुत ही आसानी से ओवन के बिना ही बना सकते हैं।

    अच्छी बात है कि इन व्यंजनों को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

    #1

    आम का चीज़केक

    सबसे पहले केक के टिन को मक्खन से चिकना करके इसमें किसी भी तरह के बिस्किट का चुरा डालें औऱ इसे चम्मच से दबाएं।

    इसके बाद टिन को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर एक बड़े कटोरे में मैंगो प्यूरी, आम का जूस, क्रीम चीज़, सॉर क्रीम और चीनी को अच्छे से मिलाएं।

    इसके बाद इस मिश्रण को केक के टिन में डालें और इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखने के बाद परोसें।

    #2

    चॉकलेट केक 

    सबसे पहले एक गर्म पैन में चॉकलेट, मक्खन, क्रीम और कोको पाउडर को मिलाएं, फिर इसे गैस से उतारकर इसमें बिस्कुट का पाउडर मिलाएं।

    अब मिश्रण को बटर पेपर लगे केक टिन में फैलाएं और इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।

    इसके बाद एक कटोरे में चॉकलेट और क्रीम को अच्छे से फेंटकर इसे फ्रिज में रखे केक पर डालें और 2 घंटे के लिए दोबारा फ्रिज में रखे।

    अंत में चॉकलेट केक को टुकड़ों में काटकर परोसें।

    #3

    स्ट्रॉबेरी पेनकेक्स 

    सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर और दालचीनी मिलाएं।

    अब एक बर्तन में सोया दूध, वनिला अर्क और दही मिलाएं, फिर इसमें मैदे वाला मिश्रण मिलाएं।

    इसके बाद मिश्रण की एक करछी को तेल लगे तवे पर डालें और इसे धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।

    इसी तरह पूरे मिश्रण से पैनकेक बनाकर इनके ऊपर स्ट्रॉबेरी प्यूरी डालें और ताजी स्ट्रॉबेरी को गार्निश करके इसे परोसें।

    यहां जानिए स्ट्रॉबेरी के व्यंजनों की रेसिपी।

    #4

    सूखे मेवों का केक

    इसके लिए 2-3 घंटे पानी में भीगे खजूर और अखरोट को एक साथ ब्लेंड करें, फिर बटर पेपर लगे केक टिन में मिश्रण को ट्रांसफर करके इसे कुछ देर फ्रिज में रखें।

    इसके बाद काजू, मेपल सिरप, नींबू का रस और लेमन जेस्ट को एक साथ ब्लेंड करें, फिर इस मिश्रण को खजूर और अखरोट के मिश्रण पर फैलाएं और 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

    अंत में इस केक पर कुछ बेरीज लगाकर इसे परोसें।

    #5

    नारियल पैनकेक रोल

    सबसे पहले एक पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल, गुड और इलायची को चिपचिपा होने तक पकाएं।

    अब एक कटोरे में मैदा, चावल का आटा, सूजी और दूध मिलाकर 30 मिनट के लिए रख दें।

    इसके बाद गर्म तवे पर घी लगाकर मिश्रण की एक पतली परत फैलाएं और इसके बीच में नारियल का भरावन डालने के साथ इसे रोल करें, फिर इसे हल्का सुनहरा होने तक सेंकने के बाद परोसें।

    यहां जानिए नारियल के व्यंजनों की रेसिपी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    रेसिपी
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    खान-पान

    फ्रिज में रखने से जहर के समान हो जाती हैं ये चीजें, बरतनी चाहिए सावधानी लाइफस्टाइल
    सर्दियों में शोरबा की इन 5 रेसिपी को जरूर आजमाएं, सेवन से मिलेगी शरीर को गरमाहट रेसिपी
    रोजाना एक मुट्ठी भुने चने खाने से मिल सकते हैं ये फायदे लाइफस्टाइल
    सर्दियों में चाय या कॉफी की जगह हॉट चॉकलेट का सेवन करें, मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ स्वास्थ्य टिप्स

    रेसिपी

    सर्दियों के दौरान आसानी से बनाए जा सकते हैं ये कम कैलोरी वाले हलवा, जानिए रेसिपी खान-पान
    'आम का अचार' रहा 2023 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी गूगल
    मूली के इन 5 व्यंजनों को करें डाइट में शामिल, आसान है रेसिपी खान-पान
    घर पर आसानी से बनाया जा सकता है कम कैलोरी वाला डोसा, जानिए 5 रेसिपी खान-पान

    लाइफस्टाइल

    जापान का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट में शामिल, फिर भी मात्र 15 प्रतिशत आबादी के पास जापान
    त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करें सेब का सिरका, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ  त्वचा की देखभाल
    बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर जाएं पर्यटन
    जन्मदिन विशेष: बहुत खूबसूरत हैं तमन्ना भाटिया, जानिए कैसे रखती हैं अपनी त्वचा का ख्याल तमन्ना भाटिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025