NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इंदौरी पोहा से भोपाली दाल बाफला तक, ये हैं मध्य प्रदेश के 5 मशहरू व्यंजन 
    अगली खबर
    इंदौरी पोहा से भोपाली दाल बाफला तक, ये हैं मध्य प्रदेश के 5 मशहरू व्यंजन 
    मध्य प्रदेश के मशहूर व्यंजन

    इंदौरी पोहा से भोपाली दाल बाफला तक, ये हैं मध्य प्रदेश के 5 मशहरू व्यंजन 

    लेखन अंजली
    Sep 12, 2023
    02:00 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत वन्यजीवन और शांत शहरों जाना जाता है, बल्कि ये अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है।

    खासतौर से शाकाहारियों के लिए तो यहां कुछ न कुछ स्वादिष्ट है।

    इंदौर की हलचल भरी सड़कों से लेकर भोपाल की शाही रसोई तक, आइए उन मशहूर व्यंजनों के बारे में जानते हैं, जो मध्य प्रदेश के स्वाद को परिभाषित करते हैं।

    #1

    पोहा

    पोहा मध्य प्रदेश का सबसे लोकप्रिय नाश्ता है।

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को भाप में पकाया जाता है, फिर इस पर बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, करी पत्ते, नींबू का रस और हरा पत्तेदार धनिया डाला जाता है।

    इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इस पर नमकीन और चाट मसाला भी डाला जाता है।

    अगर आप बेहतरीन पोहा का स्वाद चखना चाहते हैं तो इसके लिए इंदौर और उज्जैन की सड़कों पर निकल पड़ें।

    #2

    भुट्टे का कीस

    मध्य प्रदेश का भुट्टे का कीस भी आपको बहुत पसंद आएगा।

    इसे बनाने के लिए भुट्टे को सभी भारतीय मसालों के साथ पकाने के बाद दूध में उबाला जाता है। इसे अनोखा स्वाद देने के लिए इस पर हरी मिर्च और सरसों के बीज भी डाले जाते हैं।

    यह मध्य प्रदेश में सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक है। मध्य प्रदेश में इसे आजमाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक इंदौर का सर्राफा बाजार है।

    #3

    चक्की की शाक 

    चक्की की शाक बनाने के लिए उबले हुए फ्लैटब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है।

    इसे विभिन्न भारतीय मसालों से बनी सॉस के साथ पकाया जाता है और इसे दही के साथ खाया जाता है।

    यह व्यंजन आपको मध्य प्रदेश में किसी भी जगह पर आसानी से मिल सकता है। हालांकि, इंदौर अपनी चक्की की शाक के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

    मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान में भी आपको चक्की की शाक खाने को मिल सकती है।

    #4

    दाल बाफला

    मध्य प्रदेश में दाल बाफला राजस्थान की दाल बाटी विशेषता से प्रेरित एक लोकप्रिय व्यंजन है।

    बाफला को गेहूं के आटे से बनाया जाता है और फिर इसे घी लगाकर दाल के साथ परोसा जाता है।

    दोपहर के भोजन का यह विकल्प एक शानदार और स्वस्थ विकल्प है क्योंकि यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा से भरपूर होता है।

    वैसे तो यह व्यंजन आपको मध्य प्रदेश में कहीं भी मिल सकता है, लेकिन भोपाल का दाल बाफला सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

    #5

    रतलामी सेव

    बेसन, लौंग, काली मिर्च और अन्य मसालों से बनी रतलामी सेव मध्य प्रदेश का लोकप्रिय स्नैक है।

    मसालों के मिश्रण का समावेश इसे तीखा और विशिष्ट स्वाद देता है। स्वाद के लिए सेव में अजवाइन भी मिलाई जाती है। इस सेव की बनावट भी अलग होती है।

    इंदौर और उज्जैन दोनों जगहों पर इस नमकीन की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध है। खट्टी-मीठी और फलाहारी रतलामी सेव सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    LSG बनाम RCB: जितेश शर्मा ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने LSG को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान किया पक्का, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    LSG बनाम RCB: विराट कोहली IPL में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजन बने, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश में 3 महीने में 78,000 कुपोषित बच्चे मिले, 21,000 से अधिक अति कुपोषित शिवराज सिंह चौहान
    मध्य प्रदेश: भोपाल में कर्ज के कारण एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या भोपाल
    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती में कथित घोटाले का पूरा विवाद क्या है? शिवराज सिंह चौहान
    कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक हफ्ते में दूसरे चीते ने तोड़ा दम, कुल 8 की मौत कूनो राष्ट्रीय उद्यान

    खान-पान

    रक्षाबंधन के मौके पर बनाई जा सकती हैं ये 5 स्वादिष्ट मिठाइयां, आसान है इनकी रेसिपी  रक्षाबंधन
    अफ्रीका में उगाया जाता है 'जादुई फल', खट्टे स्वाद को बदलकर बना देता है मीठा अफ्रीका
    रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे लाइफस्टाइल
    विटामिन-E की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    दिमाग और आंत का संबंध: जानिए इसके काम करने का तरीका मानसिक स्वास्थ्य
    वजन की चिंता किए बिना मिठाइयों का आनंद लेना चाहते हैं? तो अपनाएं ये 5 तरीके त्यौहार
    भारत कैसे बना मसाला हब? जानिए भारतीय खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले 5 मुख्य मसाले  खान-पान
    भारतीयों के साथ चाय का अनोखा रिश्ता, जानिए इसका इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025