NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हर महिला के पास होनी चाहिए ये 5 पैंट, सभी अवसरों के लिए हैं बेहतरीन
    अगली खबर
    हर महिला के पास होनी चाहिए ये 5 पैंट, सभी अवसरों के लिए हैं बेहतरीन
    हर महिला के पास होनी चाहिए ये 5 पैंट

    हर महिला के पास होनी चाहिए ये 5 पैंट, सभी अवसरों के लिए हैं बेहतरीन

    लेखन अंजली
    Sep 21, 2023
    06:40 pm

    क्या है खबर?

    ज्यादातर महिलाएं अक्सर अपने पहनावे को लेकर उलझन में रहती हैं और क्या पहनना है, यह तय करने में बहुत अधिक समय खर्च करती हैं।

    पैंट एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं, जो हर अवसर पर आपको खूबसूरत लुक दे सकती हैं।

    आइए आज हम आपको 5 तरह की पैंट के बारे में बताते हैं, जो हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए और ये हर तरह के ऊपरी परिधान के साथ पहनी जा सकती हैं।

    #1

    कार्गो पैंट 

    अगर आपको ज्यादा पॉकेट वाली पैंट पहनना पसंद है तो कार्गो पैंट आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।

    हालांकि, कार्गो पैंट का चयन करते समय लेटेस्ट ट्रेंडिंग स्टाइल का ध्यान रखें क्योंकि हर साल इसके ट्रेंडी रंगों और डिजाइन आदि में बदलाव होता रहता है।

    इस पैंट के साथ आप टी-शर्ट या फ्लोरल शर्ट डालकर अपला स्टाइल पूरा कर सकती हैं।

    यहां जानिए योगा पैंट को डेली वियर के तौर पर पहनने के तरीके।

    #2

    हाई वेस्ट पैंट

    हर महिला की अलमारी में हाई वेस्ट पैंट भी जरूर होनी चाहिए क्योंकि यह कमर को हाइलाइट करती है और एक शानदार लुक प्रदान करती है।

    यह पैंट लंबे समय से चलन में है और बाजारों में हर रंग में उपलब्ध है।

    हालांकि, अगर आप काले या भूरे रंग की हाई वेस्ट पैंट चुनती हैं तो इसके साथ सफेद या कोई हल्के रंग का टॉप पहनें।

    #3

    स्किनी पैंट

    स्किनी पैंट हर तरह की बॉडी शेप के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यही वजह है कि आपके पास यह जरूर होनी चाहिए।

    कमर से टखने तक यह पैंट एक बेहतरीन फिटिंग प्रदान करती है और पैरों का सटीक आकार लेती है, जो सभी अवसरों के लिए एक आरामदायक विकल्प है।

    स्किनी पैंट स्ट्रेचेबल भी होती है और सभी तरह की टी-शर्ट, टॉप और शर्ट के साथ पहनी जा सकती है।

    #4

    वाइड लेग प्लाजो पैंट

    अगर आप बेहतरीन फिटिंग के साथ आरामदायक कपड़े वाली पैंट पहनना पसंद करते हैं तो वाइड लेग प्लाजो पैंट को अपनी अलमारी का हिस्सा जरूर बनाएं।

    यह आपको एक स्टाइलिश और ग्लैम लुक प्रदान कर सकती है, खासकर जब आप हाई हील्स पहनती हैं।

    आप इस पैंट को एक प्लेन सफेद शर्ट के साथ पहन सकती हैं, जबकि पार्टी जैसे अवसर पर यह पैंट सीक्वेंस टॉप के साथ पहनी जा सकती है।

    #5

    चिनो पैंट 

    यह पैंट सूती कपड़े से बनी होती हैं, जो गर्मी और मानसून के मौसम में महिलाओं को कूल रखने के साथ-साथ आरामदायक रखने में भी मदद कर सकती हैं। इस तरह की पैंट के साथ पूरी बाजू की शर्ट पहनें।

    अगर आप किसी औपचारिक समारोह में जा रही हैं तो नेवी, चारकोल या काले रंग की चिनो पैंट चुनें, जबकि कैजुअल लुक के लिए बरगंडी, क्रीम या गुलाबी रंग चुनें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फैशन टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    फैशन टिप्स

    लड़कियों के पास जरूर होनी चाहिए ये पांच तरह की जींस लाइफस्टाइल
    मेहंदी फंक्शन के लिए दुल्हन चुन सकती हैं ये आउटफिट, लगेंगी बहुत खूबसूरत महिलाओं के लिए टिप्स
    शादियों में दिखना है आकर्षक तो जरूर पहनें ये 5 नॉन-ब्राइडल लहंगे लाइफस्टाइल
    ये स्टाइलिश कलाई वाली घड़ियां हर महिला के पास होनी चाहिए, मिलेगा बेहतरीन लुक स्मार्टवॉच

    लाइफस्टाइल

    कब है गणेश चतुर्थी? जानिए सही तारीख और अन्य महत्वपूर्ण बातें  गणेश चतुर्थी
    ब्रोंकाइटिस के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन योगासन
    पीठ दर्द को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये 5 रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    इंदौरी पोहा से भोपाली दाल बाफला तक, ये हैं मध्य प्रदेश के 5 मशहरू व्यंजन  मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025