NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुबई में आलीशान विला से दुर्लभ घड़ियों तक, ये हैं अनंत अंबानी की सबसे महंगी वस्तुएं
    अगली खबर
    दुबई में आलीशान विला से दुर्लभ घड़ियों तक, ये हैं अनंत अंबानी की सबसे महंगी वस्तुएं

    दुबई में आलीशान विला से दुर्लभ घड़ियों तक, ये हैं अनंत अंबानी की सबसे महंगी वस्तुएं

    लेखन सयाली
    Jul 13, 2024
    07:41 pm

    क्या है खबर?

    12 जुलाई को हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को इस साल की सबसे शानदार शादी माना जा रहा है।

    इस शादी में देश-विदेश के कई बड़े सितारे शामिल हुए और अंबानी परिवार की संपत्ति का शानदार प्रदर्शन भी हुआ।

    इस शादी के कारण अनंत अंबानी का नाम इन दिनों सुर्खियों में है और सभी लोग उनकी संपत्ति के विषय में जानना चाहते हैं।

    आज हम आपको अनंत अंबानी की 5 सबसे महंगी वस्तुओं के बारे में बताएंगे।

    #1

    पाम जुमेराह में आलीशान विला 

    2022 में अनंत अंबानी को उनके पिता मुकेश अंबानी ने उपहार के रूप में दुबई के पाम जुमेराह में एक आलीशान विला दिया था, जो एक सी-फेसिंग विला है।

    इसकी कीमत लगभग 80 मिलियन डॉलर यानि 640 करोड़ रुपये थी। इस विशाल विला में करीब 10 बेडरूम मौजूद हैं।

    यह दुबई की सबसे महंगी संपत्तियों में से एक है। इस विला में एक सैलून, एक बड़ा भोजन कक्ष, एक निजी स्पा और 70 मीटर लंबा निजी समुद्र तट भी है।

    #2

    रिचर्ड मिल कंपनी की घड़ी

    अनंत अंबानी को महंगी और दुर्लभ घड़ियां खरीदने का शौक है। उनके विशाल संग्रह की एक शानदार घड़ी सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हो गई थी।

    यह इंटरनेट पर सुर्खियों का विषय तब बनी, जब अनंत ने इसे एक कार्यक्रम के दौरान पहना था। यह रिचर्ड मिल कंपनी की एक दुर्लभ RM 52-05 घड़ी है।

    इसकी कीमत लगभग 12.5 करोड़ रुपये है और दुनिया में इसके केवल 30 मॉडल मौजूद हैं।

    #3

    रोल्स रॉयस फैंटम कार

    GQ की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोल्स रॉयस फैंटम अनंत अंबानी की सबसे महंगी कार है। यह आलीशान गाड़ी 453 bhp का पावर आउटपुट और 720 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है।

    इस महंगी कार की कीमत 9.5 करोड़ रुपये से शुरू होती है। अनंत अपनी शादी में इसी शानदारी गाड़ी में पहुंचे थे, जिसे फूलों से सजाया गया था।

    यह गाड़ी अपनी विशिष्ट शिल्प कौशल के लिए जानी जाती है और बेहद आरामदायक होती है।

    #4

    बेंटले कॉन्टिनेंटल GT स्पीड कार

    बेंटले कॉन्टिनेंटल GTC स्पीड एक ब्रिटिश गाड़ी है। यह अनंत अंबानी के गाड़ियों के संग्रह की सूची में शामिल दूसरी सबसे शानदार गाड़ी है।

    भारत में इसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये से शुरू होती है। अनंत अंबानी के स्वामित्व वाला यह मॉडल कथित तौर पर उनकी विशिष्टताओं के अनुरूप बनाया गया है।

    इस गाड़ी का रंग नारंगी है और इसमें एक VIP नंबर लगाया गया है। यह गाड़ी अनंत की सगाई पर मुकेश अंबानी ने उन्हें भेंट की थी।

    #5

    पाटेक फिलिप ग्रैंडमास्टर चाइम घड़ी

    अनंत अंबानी को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन के दौरान एक स्विस घड़ी निर्माता द्वारा बनाई गई एक अति-दुर्लभ घड़ी पहने हुए देखा गया था।

    इस बेशकीमती घड़ी का नाम पाटेक फिलिप ग्रैंडमास्टर चाइम है। इसे 2014 में पाटेक फिलिप कंपनी की 175वीं वर्षगांठ समारोह के एक भाग के रूप में जारी किया गया था।

    इस घड़ी के दुनिया में केवल 6 मॉडल हैं और इसे दुनिया की सबसे महंगी घड़ी माना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनंत अंबानी
    मुकेश अंबानी
    राधिका मर्चेंट

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    अनंत अंबानी

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले होगी खास पूजा, जानिए कब नीता अंबानी
    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी का निमंत्रण पत्र आया सामने, इस दिन होगा 'शुभ विवाह'  राधिका मर्चेंट
    अनंत-राधिका की शादी से पहले इन खास लोगों का सामूहिक विवाह कराएगा अंबानी परिवार राधिका मर्चेंट
    शादी से पहले अनंत अंबानी ने किए कृष्ण काली मंदिर में दर्शन, वीडियो वायरल राधिका मर्चेंट

    मुकेश अंबानी

    मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार तेलंगाना
    अंबानी परिवार के बेडे में शामिल हुई रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, ये है इसकी खासियत  नीता अंबानी
    गौतम अडाणी शीर्ष 20 अमीरों की सूची में दोबारा शामिल, इतनी है संपत्ति गौतम अडाणी
    इस साल 830 अरब रुपये बढ़ी मुकेश अंबानी की दौलत, इतनी हुई कुल संपत्ति  रिलायंस इंडस्ट्रीज

    राधिका मर्चेंट

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में क्यों शामिल नहीं हुए करण जौहर? करण जौहर
    सोने के धागों से बना था राधिका मर्चेंट का दुपट्टा, तैयार करने में लगे छह महीने  अनंत अंबानी
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में मिलेंगे देसी व्यंजन, जानिए कौन-कौन हुआ शामिल  मुकेश अंबानी
    अनंत और राधिका की शादी से पहले भारत में हुई हैं ये 5 सबसे महंगी शादियां  अनंत अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025