
वजन घटाने की कोशिश कर रहे है? इन 5 जूस को अपनी डाइट में करें शामिल
क्या है खबर?
वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन इनमें से कई स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं।
बेहतर होगा कि आप फिटनेस और वजन कम करने के लिए प्राकृतिक तरीकों का सहारा लें।
इसके लिए आप डाइट में कुछ ऐसे जूस को शामिल कर सकते हैं, जो शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को घटाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकते हैं।
आइए उन जूस के बारे में जानते हैं।
#1
सेब-कीवी-पालक का जूस
सेब-कीवी-पालक का जूस न केवल शरीर में चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है, बल्कि यह जूस कई जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
इसके लिए सबसे पहले सेब, कीवी और पालक को अच्छे से धो लें, फिर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद इन सामग्रियों को जूसर में डालकर जूस निकालें, फिर इसे गिलास में डालकर पीएं। यह जूस आपके शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ ताजगी भी देता है।
#2
खीरा और अदरक का जूस
खीरा और अदरक का जूस भी शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।
इसके लिए सबसे पहले खीरे को अच्छे से धोकर छिलें, फिर इसे छोटे टुकड़ों में काटकर जूसर में डालें। अब इसमें छिलका हटाकर कदूकस किया हुआ थोड़ा-सा अदरक मिलाएं।
इसके बाद इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस और स्वादानुसार शहद मिलाकर इसे गिलास में डालें और पीएं। यह जूस आपको ताजगी और ऊर्जा प्रदान कर सकता है।
#3
चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस भी शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब इन टुकड़ों को जूसर में डालकर जूस निकाल लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर इसे पतला कर सकते हैं।
इसके बाद इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसे गिलास में डालकर पीएं। यह जूस आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देता है।
#4
गाजर का जूस
गाजर का जूस भी शरीर में चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले गाजर को छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब इन टुकड़ों को जूसर में डालकर जूस निकाल लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर इसे पतला कर सकते हैं।
इसके बाद इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसे गिलास में डालकर पीएं। यह जूस आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देता है।
#5
एल्डरबेरी का जूस
एल्डरबेरी का जूस शरीर में चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले ताजे एल्डरबेरी को अच्छे से धोकर मिक्सी में पीस लें।
अब इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे फिर से पीसें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसे गिलास में डालकर पीएं। यह जूस आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देता है।