LOADING...
चाय के साथ खाए जाते हैं ये जायकेदार स्नैक्स, जो चुटकियों में हो जाते हैं तैयार
चाय के साथ खाएं ये स्नैक्स

चाय के साथ खाए जाते हैं ये जायकेदार स्नैक्स, जो चुटकियों में हो जाते हैं तैयार

लेखन सयाली
Mar 10, 2025
06:49 pm

क्या है खबर?

भारतीय खान-पान चाय के बिना अधूरा माना जाता है। सभी सुबह की शुरुआत करने और शाम की थकान मिटने के लिए चाय की चुस्कियां लेते हैं। खाली चाय पीना किसी को पसंद नहीं होता, इसीलिए लोग इसके साथ कुछ न कुछ जरूर खाते हैं। आप चाय के साथ ये स्वादिष्ट भारतीय स्नैक्स परोस सकते हैं। ये न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आइए इनकी रेसिपी जानें।

#1

मठरी

मठरी एक पारंपरिक उत्तर भारतीय स्नैक है, जो चाय के साथ बहुत पसंद की जाती है। इसे आटे और सूजी से बनाया जाता है और इसमें जीरा, अजवाइन जैसे मसाले डाले जाते हैं। मठरी को धीमी आंच पर तला जाता है, ताकि वह कुरकुरी बने और लंबे समय तक ताजा रहे। इसे हफ्तों तक स्टोर किया जा सकता है। जब भी आप चाय की चुस्कियां ले रहे हों तो मठरी का भी आनंद जरूर लें।

#2

खाखरा

खाखरा गुजरात का एक खास व्यंजन है, जो पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुका है। यह पतली, कुरकुरी रोटी होती है, जिसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है। खाखरे को धीमी आंच पर सेंका जाता है, जिससे यह पूरी तरह से कुरकुरा बन जाता है। इसमें मेथी, जीरा या मसाला डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है। आप चाय के साथ इसे खा सकते हैं और अपनी हल्की भूख को भी मिटा सकते हैं।

#3

थेपला

थेपला एक गुजराती व्यंजन है, जो मेथी की पत्तियों और बेसन से तैयार किया जाता है। इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर जैसे मसाले मिलाए जाते हैं, जिनसे इसका रंग सुनहरा होता है और स्वाद बढ़ जाता है। थेपले को घी या तेल में पकाया जाता है, जिससे यह नरम रहता है पौष्टिक भी बना रहता है। इसे दही या अचार के साथ परोसा जा सकता है, लेकिन यह चाय के साथ सबसे अच्छा लगता है।

#4

पूड़ी

पूड़ी एक ऐसी रोटी है, जिसे सभी लोग चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। इसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है, जिसका आटा गूंधते समय उसमें थोड़ा-सा नमक भी मिलाया जाता है। पूड़ी को तेल में तलकर सुनहरा भूरा किया जाता है और चाय व सब्जी के साथ खाया जाता है। चाहे त्योहार हों या कोई खास मौका, पूड़ी हमेशा सबकी पहली पसंद रहती हैं। आप तेल के बजाय इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।

#5

बाकरवड़ी

बाकरवड़ी महाराष्ट्र का मशहूर स्नैक है, जो अब सभी राज्यों में मशहूर हो चुका है। यह मैदे से बने छोटी-छोटी रोल होते हैं, जिनमें नारियल, तिल और मसालों का मिश्रण भरा जाता है। इन्हें तलकर कुरकुरा बनाया जाता है, ताकि इसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सके। बाकरवड़ी को आप अपनी शाम की चाय के साथ मजे लेकर खा सकते हैं, क्योंकि इसका तीखा-मीठा स्वाद मुंह में पानी ला देता है।