NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं फेस स्क्रब, जानिए 5 तरीके
    अगली खबर
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं फेस स्क्रब, जानिए 5 तरीके
    घर पर बनाएं ये 5 फेस स्क्रब

    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं फेस स्क्रब, जानिए 5 तरीके

    लेखन अंजली
    Aug 26, 2023
    11:46 am

    क्या है खबर?

    फेस स्क्रब त्वचा की देखभाल की दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने, रोमछिद्रों को साफ करने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

    हालांकि, बाजार में मिलने वाले ज्यादातर फेस स्क्रब में प्राकृतिक सामग्रियां कम और हानिकारक रसायन अधिक होते हैं।

    ऐसे में इन्हें बाजार से खरीदने की बजाय घर पर खुद से बनाएं। आज हम आपको 5 तरह के फेस स्क्रब बनाने के आसान तरीके बताते हैं।

    #1

    योगर्ट और ओटमील का फेस स्क्रब

    ओटमील में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।

    दूसरी ओर योगर्ट लैक्टिक एसिड से युक्त होता है, जो एक्सफोलिएशन को बढ़ा सकता है और त्वचा पर नमी बरकरार रखता है।

    ऐसे में इन सामग्रियों का मिश्रण एक बेहतरीन स्क्रब बन सकता है।

    इसके लिए 2 बड़ी चम्मच कच्चे ओटमील को 1 बड़ी चम्मच योगर्ट के साथ मिलाएं। अब इसमें थोड़ा नारियल का तेल मिलाकर इसका उपयोग करें।

    #2

    सेब और शहद का फेस स्क्रब

    सेब में मौजूद प्राकृतिक एसिड त्वचा को पोषण देने समेत हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है, जबकि एंटी-बैक्टीरियल गुणों से युक्त शहद त्वचा से मुंहासे और रूखापन दूर कर सकता है।

    इन सामग्रियों का स्क्रब बनाने के लिए 1 पके सेब का पेस्ट, 1/2 चम्मच गर्म शहद और 1/2 चम्मच जोजोबा तेल को एक साथ मिलाएं।

    इसके बाद इसे अपने चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में लगाएं, फिर 5-6 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

    #3

    बादाम और जोजोबा तेल का फेस स्क्रब

    बादाम में त्वचा को लाभ पहुंचाने वाले कई गुण होते हैं और जोजोबा तेल हीलिंग गुण से युक्त होता है।

    इससे फेस स्क्रब बनाने के लिए 12 कच्चे बादामों को बारीक पीसकर पाउडर बना लें और इसमें 1-2 बड़ी चम्मच जोजोबा तेल मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में लगाएं, फिर 5-8 मिनट के बाद गुनगुने पानी में भिगोए कपड़े से चेहरे को साफ कर लें।

    यहां जानिए चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने वाले स्क्रब।

    #4

    कॉफी फेस स्क्रब 

    कॉफी एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है, जो अपने शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ त्वचा के समग्र स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है।

    इससे फेस स्क्रब बनाने के लिए पिसी हुई थोड़ी कॉफी, थोड़ी ब्राउन शुगर और 2 बड़ी चम्मच एवोकाडो तेल और 1 चम्मच नारियल के तेल को एक साथ मिलाएं।

    अब इस मिश्रण का उपयोग चेहरे पर करके कुछ मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।

    #5

    बेरी और जैतून के तेल का फेस स्क्रब 

    इस फेस स्क्रब के लिए आपको स्ट्रॉबेरी, जैतून के तेल और नींबू की आवश्यकता होगी।

    ये तीनों सामग्रियां विटामिन-C से भरपूर होती हैं, जो चेहरे की प्राकृतिक चमक को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

    लाभ के लिए 4 पकी स्ट्रॉबेरी के पेस्ट, 3 बड़ी चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल, 1/4 कप ब्राउन शुगर और नींबू के रस की कुछ बूंदें एक साथ मिलाएं।

    इसके बाद इस मिश्रण को हफ्ते में 2 बार अपने चेहरे पर लगाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    त्वचा की देखभाल

    त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके गर्मियों के टिप्स
    सनटैन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू फेस पैक घरेलू नुस्खे
    ट्रेंडिंग कोरियन ग्लॉस स्किन पाना चाहती हैं? त्वचा के प्रकार के मुताबिक करें टोनर का इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए पुरुष अपनाएं ये टिप्स, कई समस्याओं से रहेंगे सुरक्षित पुरुषों के लिए टिप्स

    लाइफस्टाइल

    स्वतंत्रता दिवस: अनजाने में तिरंगे के अपमान से बचने के लिए रखें बातों का ध्यान स्वतंत्रता दिवस
    #NewsBytesExplainer: कैसे 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस की तारीख के रूप में चुना गया? स्वतंत्रता दिवस
    एंग्जायटी से हैं परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे  एंग्जायटी
    बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, ऐसे करें इस्तेमाल  त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025