NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून में अपने बगीचे में लगाएं ये 5 खूबसूरत और सुगंधित फूल, महक उठेगा घर-आंगन
    अगली खबर
    मानसून में अपने बगीचे में लगाएं ये 5 खूबसूरत और सुगंधित फूल, महक उठेगा घर-आंगन

    मानसून में अपने बगीचे में लगाएं ये 5 खूबसूरत और सुगंधित फूल, महक उठेगा घर-आंगन

    लेखन सयाली
    Jul 23, 2024
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    मानसून का मौसम बारिश और ठंडी हवाओं के जरिए न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत देता है, बल्कि प्रकृति को भी हरा-भरा कर देता है।

    इस मौसम में कई तरह के खूबसूरत फूल खिलते हैं, जो बागीचे की शोभा बढ़ा देते हैं। बरसात के कारण इन फूलों की सिचाई हो जाती है और इनके रंग भी उभर जाते हैं।

    घर की सजावट के लिए आप मानसून के दौरान बगीचे में ये 5 सुंदर फूल लगा सकते हैं।

    #1

    गेंदा

    अपने जीवंत रंगों और आसान रखरखाव के कारण गेंदा मानसून में उगाने के लिए लोकप्रिय फूल है। यह पीले, नारंगी और लाल रंगों में आता है, जो बगीचे में रंग भर देता है।

    गेंदा नमी भरे मौसम में भी अच्छी तरह खिलने की क्षमता के लिए जाना जाता है। एक बार उगाए जाने के बाद इस फूल को न्यूनतम देखभाल की जरूरत होती है।

    गेंदे के फूल को आप बगीचे में कीटों को रोकने के लिए भी लगा सकते हैं।

    #2

    पेटूनिया

    पेटूनिया सुंदर वार्षिक फूल होते हैं, जो पूरे मानसून के मौसम में अधिक मात्रा में खिलते हैं। ये बैंगनी, गुलाबी, सफेद और नीले जैसे जीवंत रंगों में पाए जाते हैं।

    पेटूनिया धूप में सबसे अच्छी तरह खिलते हैं, लेकिन ये आंशिक छाया में भी उगाए जा सकते हैं। इन फूलों को आप गर्मी और मानसून दोनों मौसमों में अपने घर के बागीचे में उगा सकते हैं।

    आप मानसून के दौरान इन रंगों से अपने घर को सजा सकते हैं।

    #3

    गुड़हल

    गुड़हल के फूल अपने बड़े आकार के लिए प्रतिष्ठित हैं, जो लाल, गुलाबी, पीले और सफेद सहित विभिन्न रंगों में पाए जाते हैं।

    ये फूल मानसून की नमी और गर्मी को पसंद करते हैं, जो इनके पनपने का आदर्श समय है। गुड़हल के पौधे को उगाने के लिए कम रखरखाव की जरूरत पड़ती है और इन्हें गमलों में या सीधे जमीन में उगाया जा सकता है।

    ये आपके बगीचे में तितलियों और चिड़ियों को भी आकर्षित कर सकते हैं।

    #4

    रेन लिली

    रेन लिली बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा उगने वाला फूल है, जो छोटा और बेहद खूबसूरत होता है। यह फूल गुलाबी, पीले, बैंगनी और सफेद जैसे रंगों में पाया जाता है।

    इस फूल को फेरी लिली और मैजिक लिली के नाम से भी जाना जाता है। यह मानसून के आद्रता भरे मौसम में आसानी से उग सकता है, लेकिन इसे दिन में कुछ देर धूप में रखना जरूरी होता है।

    #5

    क्लियोम

    आप बरसात के मौसम में अपने घर के बागीचे में क्लियोम का पौधा लगा सकते हैं, जिससे एक लंबा फूल खिलता है।

    इसे कई जगहों पर मकड़ी का फूल, मकड़ी का पौधा और मधुमक्खी का पौधा भी कहा जाता है।

    यह एक लंबा कांटेदार पौधा होता है, जिसके फूल गुच्छों में उगते हैं। यह फूल बैंगनी या गुलाबी रंग के होते हैं, जिनमें से भीनी खुशबु आती है।

    आप बरसात में इन अन्य फूलों को भी उगा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    मानसून के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मानसून

    मानसून में बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का खतरा, जानिए इनसे निपटने के तरीके बीमारियों से बचाव
    मानसून में डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए डाइट में शामिल करें ये जड़ी-बूटियां मानसून के टिप्स
    मानसून के मौसम में स्वस्थ तरीके से वजन घटाने के लिए खाएं ये मौसमी खाद्य पदार्थ वजन घटाना
    मानसून में बढ़ जाता है अर्थराइटिस का दर्द? आराम के लिए अपनाएं ये प्रभावी तरीके  लाइफस्टाइल

    मानसून के टिप्स

    मानसून में तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये फेस पैक मानसून
    सर्दी और खांसी होने पर न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन, बढ़ सकती हैं समस्याएं स्वास्थ्य
    पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स मानसून
    मानसून के दौरान इन चाय का करें सेवन, रहेंगे स्वस्थ मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025