
गर्मियों के दौरान पेट की समस्याओं से राहत दिला सकते हैं ये 5 देसी नुस्खे
क्या है खबर?
गर्मी के कारण पाचन क्रिया पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिसके कारण पेट में गैस, दर्द और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इनसे राहत पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन इनका असर कुछ समय बाद ही खत्म हो जाता है।
आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें गर्मियों के दौरान अपनाकर आप पेट की समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
#1
पुदीने की चाय का करें सेवन
पुदीने की चाय पाचन क्रिया को आराम पहुंचाने और गैस जैसी कई पेट की समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकती है।
इसके अतिरिक्त पुदीने की चाय का सेवन पेट में जलन को दूर कर सकता है।
लाभ के लिए एक कप पानी में कुछ पुदीने की पत्तियां डालकर उबालें, फिर इसे छानकर एक कप में डालें और इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर पीएं।
पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में राहत देती है।
#2
दही का करें सेवन
दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन क्रिया को सही रखने में मदद कर सकते हैं।
इसके साथ ही यह सूजन और पेट के दर्द को कम करने में भी सहायक है। लाभ के लिए रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करें।
आप चाहें तो दही में एक चुटकी भुना जीरा पाउडर और स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिलाकर भी खा सकते हैं। दही ठंडा होता है और गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाता है।
#3
पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं
नींबू में खट्टे तत्व होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम कर सकते हैं। साथ ही नींबू पानी का सेवन पेट की जलन को दूर करने में भी मदद कर सकता है।
लाभ के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस निचोड़ें, फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए थोड़ा काला नमक भी मिला सकते हैं।
#4
छाछ का सेवन करें
छाछ का सेवन भी पाचन क्रिया को सही रखने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह पेट की सूजन और जलन को कम करने में भी सहायक है।
लाभ के लिए रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन करें। आप चाहें तो इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक कटोरी दही और स्वादानुसार शक्कर मिलाकर पी सकते हैं।
छाछ ठंडक देती है और गर्मियों में राहत पहुंचाती है।
#5
अदरक वाली चाय पिएं
अदरक में मौजूद तत्व पेट की सूजन और जलन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही अदरक की चाय का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी सहायक है।
लाभ के लिए एक कप पानी में थोड़ा कदूकस किया हुआ अदरक डालकर उबालें, फिर इसे छानकर एक कप में डालें और इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर पीएं।
अदरक की चाय गर्मियों में पेट को राहत देती है।