NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मजेदार वीकेंड के लिए बनाएं दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर घूमने का प्लान 
    मजेदार वीकेंड के लिए बनाएं दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर घूमने का प्लान 
    लाइफस्टाइल

    मजेदार वीकेंड के लिए बनाएं दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर घूमने का प्लान 

    लेखन अंजली
    February 26, 2023 | 02:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मजेदार वीकेंड के लिए बनाएं दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर घूमने का प्लान 
    वीकेंड के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के आसपास की जगहें

    अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर आपके ऑफिस की छुट्टी होती है तो इन्हें आप मजेदार बना सकते हैं। आप अपनी छुट्टियां दिल्ली के आसपास के पर्यटन स्थलों पर जाकर बिता सकते हैं। दिल्ली पर्यटन की दृष्टि से बहुत आकर्षक है, लेकिन अगर आप इसके भीतर के स्थलों पर कई बार जा चुके हैं तो अपने आने वाले वीकेंड पर इसके नजदीक मौजूद पर्यटन स्थलों की ओर रुख करें। आइए दिल्ली के नजदीक मौजूद पर्यटन स्थल जानें।

    जयपुर (राजस्थान) 

    'पिंक सिटी' के रूप में जाना जाता जयपुर राजस्थान में एक ऐतिहासिक गंतव्य है, जो दिल्ली से महज 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अपनी समृद्ध संस्कृति, वास्तुकला और इतिहास के लिए प्रसिद्ध यह पर्यटन स्थल कई कारणों से वीकेंड की छुट्टी के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है। जब आप जयपुर जाएं तो वहां के सिटी पैलेस, अंबर किला, हवा महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरघर किला और जंतर मंतर वेधशाला जरूर घूमें।

    ऋषिकेश (उत्तराखंड)

    उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक आदर्श आध्यात्मिक गंतव्य है, जिसे आपको वीकेंड की छुट्टी के लिए अपनी बकेट लिस्ट में रखना चाहिए। यहां आपको कई ऐसे आश्रम मिलेंगे, जहां आप योग और मेडिटेशन का अभ्यास कर सकते हैं और खुद को तरोताजा करने में मदद कर सकते हैं। यदि आप साहसिक खेलों में अधिक रुचि रखते हैं तो आप गंगा में रिवर राफ्टिंग के लिए भी जा सकते हैं। यह जगह दिल्ली से केवल 263 किलोमीटर दूर है।

    खीरगंगा ट्रेक 

    यदि आप वीकेंड में रोमांच और प्रकृति का मिश्रण चाहते हैं तो यह ट्रेक आपके लिए आदर्श गंतव्य है। खीरगंगा ट्रेक चुनौतीपूर्ण है, इसलिए इसकी चढ़ाई के लिए आपकी फिटनेस बेहतरीन होनी चाहिए। खीरगंगा और इसके लुभावने दृश्य दिल्ली से सिर्फ 557 किलोमीटर दूर हैं। यदि आप घर पर रहकर बोर नहीं होना चाहते हैं तो बाहर घूमने और उस सुंदरता का अनुभव करने के लिए यह सही जगह है जो केवल हिमालय ही पेश कर सकता है।

    मैक्लोडगंज (हिमाचल प्रदेश)

    दिल्ली से केवल 478 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश का मैक्लोडगंज एक सुरम्य हिल स्टेशन है। यहां आपको हर जगह एक मजबूत तिब्बती प्रभाव मिलेगा। यहां जाकर आप नामग्याल मठ और भागसू वॉटरफॉल जा सकते हैं और बीर बिलिंग और त्रिउंड ट्रेक के आसपास भी घूम सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप स्थानीय बाजारों और स्थानीय भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।

    लैंसडाउन (उत्तराखंड) 

    दिल्ली से लगभग 280 किलोमीटर दूर उत्तराखंड का लैंसडाउन एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत करता है। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल वॉर मेमोरियल, सेंट मैरी चर्च, ताड़केश्वर महादेव मंदिर, कालागढ़ टाइगर रिजर्व और भी बहुत यहां के आकर्षण में शामिल हैं। यदि आप हिमालय और प्रकृति की सुंदरता देखना चाहते हैं तो आप सैर पर जा सकते हैं और बर्ड वाचिंग का आनंद ले सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल
    ऋषिकेश
    ट्रैवल टिप्स

    दिल्ली

    शराब नीति: CBI मुख्यालय में मनीष सिसोदिया से पूछताछ जारी, बोले- जेल गया तो परवाह नहीं मनीष सिसोदिया
    दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD की स्थायी समिति का चुनाव दोबारा कराने पर लगाई रोक दिल्ली हाई कोर्ट
    AAP पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल, बोले- पार्टी बना रही थी हंगामा करने का दबाव दिल्ली नगर निगम
    #NewsBytesExplainer: क्या होती है दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति और इसे लेकर इतना घमासान क्यों? दिल्ली नगर निगम

    पर्यटन

    भारत की 5 प्राचीन गुफाएं, जहां की खूबसूरती आपको कर देगी मंत्रमुग्ध लाइफस्टाइल
    शाही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं ये 5 भारतीय जगहें राजस्थान
    बर्ड वॉचिंग के लिए बेहतरीन हैं भारत की ये 5 जगहें नेशनल पार्क
    राजस्थान के ये 5 लोकप्रिय स्थल सांस्कृतिक यात्रा के लिए हैं बेहतरीन राजस्थान

    लाइफस्टाइल

    थाइज को टोन करने में सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, रूटीन में करें शामिल एक्सरसाइज
    हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करती हैं? जानिए इसे धोने का तरीका  बालों की देखभाल
    गठिया से राहत दिलाने में सहायक हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, जानिए इनसे होने वाले फायदे स्वास्थ्य
    जर्मनी की यात्रा के दौरान ये 5 गलतियां करने से बचें, नहीं होगी परेशानी  जर्मनी

    ऋषिकेश

    प्री-वेडिंग शूट के लिए बेहतरीन हैं उत्तराखंड की ये पांच जगह उत्तराखंड
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व कर्मचारी का खुलासा- रिसॉर्ट में होता था वेश्यावृत्ति और ड्रग्स का कारोबार उत्तराखंड
    उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ? उत्तराखंड
    उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, मांगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी उत्तराखंड

    ट्रैवल टिप्स

    महाशिवरात्रि 2023: दिल्ली के मशहूर शिव मंदिर, जहां हमेशा लगा रहता है भक्तों का तांता  दिल्ली
    फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर जाएं पर्यटन
    फरवरी में भारत की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने पर्यटन
    दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत अंडरवाटर रेस्टोरेंट, मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं नजारें स्पेन
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023