Loading...
कौन हैं अंजिक्य शिंदे, जिन्हें अभिजीत दिपके ने सौंपी CJP की कमान? AAP से है नाता
अभिजीत दिपके ने हिरासत में लिए जाने के बाद CJP की कमान अजिंक्य शिंदे के हाथ में सौंपी है

कौन हैं अंजिक्य शिंदे, जिन्हें अभिजीत दिपके ने सौंपी CJP की कमान? AAP से है नाता

लेखन आबिद खान
Oct 10, 2026
05:51 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने आए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद CJP ने दिपके का एक रिकॉर्डेड वीडियो जारी कर बताया कि अब आंदोलन की कमान अजिंक्य शिंदे संभालेंगे। दिपके ने लोगों से शिंदे को फॉलो करने की अपील की। आइए जानते हैं शिंदे कौन हैं।

परिचय

कौन हैं अजिंक्य शिंदे?

शिंदे मूल रूप से महाराष्ट्र के अलीबाग के रहने वाले हैं और फिलहाल लातूर में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके माता-पिता यहां किसानी करते हैं।

35 वर्षीय शिंदे ने डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, लोनेरे से बीटेक की पढ़ाई की है।

इसके बाद कुछ सालों तक पुणे में एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में भी काम किया। हालांकि, 2016 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और राजनीति में उतरने की योजना बनाई।

AAP

AAP से भी जुड़े रहे हैं शिंदे

दिपके की तरह शिंदे भी आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े रहे हैं। 2016 में उन्होंने AAP के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था।

उन्होंने गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के लिए एक साल तक काम किया। इसके बाद वे महाराष्ट्र में AAP के लिए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के तौर पर काम करने लगे।

वे AAP महाराष्ट्र यूथ विंग के प्रदेश संयोजक और AAP के गोवा सह-प्रभारी रहे हैं।

ADVERTISEMENT

मुलाकात

दिपके से कैसे हुई मुलाकात?

बताया जाता है कि 2016 में दिपके और शिंदे की पहली बार मुलाकात हुई थी। CJP बनने के बाद इसी साल अगस्त में दीपके ने उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि, उनकी नियुक्ति को लेकर विवाद भी हुआ था और दिपके पर करीबियों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे थे।

CJP में शिंदे की हैसियत दिपके, रांका और दास के बाद चौथे नंबर की मानी जाती है।

ADVERTISEMENT

अभियान

CJP के कई अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं शिंदे

शिंदे ने मुंबई में CJP के प्रदर्शन का आयोजन किया था।

जून-जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन के दौरान भी शिंदे ने भीड़ प्रबंधन, वॉलंटियरिंग और बैकस्टेज संचालन की जिम्मेदारी संभाली थी। इसका खुलासा खुद रांका ने किया था।

कुछ समय पहले दिपके और रांका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि शिंदे CJP के संस्थापक दीपके के मार्गदर्शक हैं।

ADVERTISEMENT