दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया
क्या है खबर?
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है। वे जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। पुलिस ने विमान के अंदर से ही दिपके को हिरासत में ले लिया है। पहले महिला पुलिसकर्मियों ने दिपके को समझाने की कोशिश की। नहीं मानने पर आशुतोष रांका, सौरव दास के साथ दिपके को भी हिरासत में लिया गया है।
CJP
CJP ने की हिरासत में लिए जाने की निंदा
CJP ने तीनों नेताओं को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की है।
पार्टी ने कहा, "दिल्ली पुलिस की इस पहले से तय कार्रवाई का मकसद आज के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के नेताओं को विरोध स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोकना और कमजोर करना है। CJP कहीं भी आने-जाने की आजादी के इस खुले उल्लंघन की निंदा करती है और दिपके, दास और रांका की तुरंत और बिना किसी शर्त रिहाई की मांग करती है।"
ट्विटर पोस्ट
विमान से ही दिपके को हिरासत में लिया गया
#WATCH | Delhi Police personnel enter the aircraft that was carrying Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke to Delhi. The flight landed at IGI Airport a few minutes ago.
— ANI (@ANI) October 10, 2026
"...I have come here to be arrested; arrest me," Abhijeet Dipke tells Delhi Police
"No, this is… pic.twitter.com/wz9jSXgNH2
बयान
दिपके बोले- जेल जाने को तैयार
हिरासत में लिए जाने से पहले दिपके ने कहा, "अगर आप जेल की धमकी देकर, डर दिखाकर सोचते हो कि हम रुक जाएंगे तो ऐसा नहीं है। हम जेल जाने के लिए तैयार हैं। आपको हमें जेल में डालना है, डाल दीजिए। NSA लगाना है, UAPA लगाना है, जो लगाना है लगा दो, लेकिन लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लड़ते रहेंगे। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे, क्योंकि 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए हैं।"
लीगल हेड
CJP की लीगल हेड भी हिरासत में
पुलिस ने CJP के कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह को भी हिरासत में ले लिया है। पार्टी ने रत्ना का एक वीडियो शेयर किया है।
इसमें रत्ना कहती हैं, "सुबह मेरे घर पुलिस आई थी। पुलिसवालों ने कहा कि ऊपर से आदेश आया है। वे मुझे घर पर ही रहने के लिए कह रहे हैं, लेकिन मैं कार से नहीं उतरी हूं। उन्होंने मेरी कार को घेर रखा है। कार में हम सिर्फ 3 लड़कियां हैं।"
केजरीवाल का बयान
केजरीवाल बोले- ये आपातकाल से भी बुरा
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'यह आपातकाल से भी बुरा है। यह पक्का हो गया है, हम मोदी की पूरी तानाशाही में जी रहे हैं। कॉकरोच जैसे लोगों को उनके विमान से ही गिरफ्तार करना, डर के अभूतपूर्व स्तर को दिखाता है। मोदी अच्छी तरह जानते हैं कि वे चुनाव सिर्फ वोट चोरी कर जीते थे और अब वे लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपनी धोखाधड़ी को बचाने पर आमादा हैं। ज्ञानेश को जाना ही होगा, मोदी को भी जाना होगा।'
अन्य लोग
1,000 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए
प्रदर्शन से पहले पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 1,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।
आधी रात को शाहीन बाग के आसपास के इलाकों से 250 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 100 से ज्यादा लोग शाहदरा और पूर्वी दिल्ली से हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट के आसपास से भी लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।