NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / #NewsBytesExplainer: क्या होती राजकीय यात्रा, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका गए?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: क्या होती राजकीय यात्रा, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका गए?
    अमेरिका ने पहली बार राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजा है

    #NewsBytesExplainer: क्या होती राजकीय यात्रा, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका गए?

    लेखन नवीन
    Jun 20, 2023
    08:39 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 4 दिवसीय दौरे के लिए अमेरिका गए हैं। ये पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका जा रहे हैं, लेकिन ये उनकी अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें निमंत्रित दिया है, जो 24 तारीख तक चलने वाले इस दौरे पर खुद मोदी की मेजबानी करेंगे।

    आइए जानते हैं कि राजकीय यात्रा क्या होती है और अन्य यात्राओं की तुलना में यह क्यों अहम है।

    राजकीय यात्रा

    क्या होती है राजकीय यात्रा?

    राजकीय यात्रा की पहल हमेशा मेजबान देश के प्रमुख यानी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री द्वारा ही की जाती है। इस यात्रा को किसी व्यक्ति या नेता के दौरे की बजाय एक देश के दौरे के तौर पर देखा जाता है।

    अमेरिका में होने वाली राजकीय यात्रा हमेशा राष्ट्रपति के न्योते पर ही आयोजित होती है, जैसा कि इस बार भी हुआ और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को राजकीय यात्रा का न्योता भेजा था।

    राजकीय यात्रा

    राजकीय यात्रा के दौरान क्या-क्या होता है?

    आसान शब्दों में कहे तो किसी भी राजकीय यात्रा में मेजबान देश की तरफ से मेहमान राष्ट्र प्रमुख का आधिकारिक तरीके से स्वागत होता है। इसके अलावा मेहमान को मेजबान देश की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है।

    राजकीय यात्रा के दौरान मेहमान देश के मुखिया को मेजबान प्रमुख की ओर से खाने का न्योता भी दिया जाता है। इसके अलावा मेहमान राष्ट्राध्यक्ष राजकीय यात्रा के दौरान मेजबान राष्ट्र प्रमुख के अतिथि गृह में ही रुकता है।

    राजकीय यात्रा

    क्या हर विदेश यात्रा राजकीय यात्रा होती है?

    नहीं, ऐसा नहीं है। विदेश यात्रा में राजकीय यात्रा किसी भी अन्य यात्रा से ऊपर होती है। ये यात्रा 2 देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है।

    अमेरिका में होने वाली बाकी यात्राओं को अलग-अलग क्रम में रखा जाता है। इसमें पहला स्थान राजकीय यात्रा का है। दूसरे स्थान पर आधिकारिक यात्रा, तीसरे पर आधिकारिक कामकाजी यात्रा, चौथे पर कामकाजी यात्रा, पांचवें पर राजकीय आतिथ्य यात्रा और छठवें स्थान पर निजी यात्रा आती है।

    प्रोटोकॉल

    राजकीय यात्रा का खर्च कौन उठाता है?

    राजकीय यात्रा के दौरान मेहमान राष्ट्राध्यक्ष के रहने और खाने के इंतजाम के साथ-साथ पूरी यात्रा पर होने वाले खर्च को मेजबान देश ही उठाता है। बाकी यात्राओं के समय ऐसा नहीं होता है और उनका अलग प्रोटोकॉल होता है।

    मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से 5 बार अमेरिका की यात्रा पर जा चुके हैं, लेकिन इनमें से एक भी बार उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति से इसका निमंत्रण नहीं मिला था और इसलिए वो राजकीय यात्रा नहीं थीं।

    शेड्यूल

    कैसा रहेगा मोदी की राजकीय यात्रा का कार्यक्रम?

    प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा की बात करें तो वह 21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

    22 जून वह वाशिंगटन पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रपति बाइडन उनका स्वागत करेंगे और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद मोदी अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगे।

    देर शाम को राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी अपने आवास पर मोदी के लिए राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे।

    शेड्यूल

    23 जून को अमेरिकी कंपनियों के प्रमुखों से मिलेंगे मोदी

    23 जून को मोदी अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मिलेंगे, जहां उनके लिए दोपहर के भोज का आयोजन किया जाएगा।

    इसी दिन मोदी वाशिंगटन में अमेरिकी कंपनियों के प्रमुखों और महत्वपूर्ण शख्सियतों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह भारतीय मूल के लोगों से भी मिलेंगे।

    इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 24 जून को मिस्र की राजकीय यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे।

    यात्रा

    न्यूजबाइट्स प्लस

    9 साल के अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी 5 बार अमेरिका के दौरे पर जा चुके हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार 25 सितंबर, 2014 को अमेरिका के दौरे पर गए थे।

    इसके बाद वह मार्च-अप्रैल, 2016 और जून, 2016 में भी अमेरिका की यात्रा पर गए। उनकी चौथी अमेरिका यात्रा जून, 2017 और पांचवी यात्रा सितंबर, 2019 में हुई।

    इसके अलावा मोदी सितंबर, 2015 और सिंतबर, 2021 में UN महासभा के लिए भी अमेरिका गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    अमेरिका
    जो बाइडन
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    नरेंद्र मोदी

    ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज ने नरेंद्र मोदी को बताया 'द बॉस', रॉकस्टार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन से की तुलना ऑस्ट्रेलिया
    प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री पर सवाल उठाने पर अरविंद केजरीवाल को गुजरात कोर्ट का समन  अरविंद केजरीवाल
    ऑस्ट्रेलिया में बोले प्रधानमंत्री मोदी- मंदिरों पर हमले स्वीकार नहीं; अल्बनीज ने दिया कार्रवाई का आश्वासन एंथनी अल्बनीज
    नए संसद भवन के उद्घाटन पर एकजुट हुआ विपक्ष, 19 पार्टियों ने किया बहिष्कार का ऐलान  संसद

    अमेरिका

    F-16 लड़ाकू विमान परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम, यूक्रेन को देने पर बढ़ेगा संघर्ष- रूस रूस समाचार
    अमेरिका: 71 वर्षीय सेवानिवृत्त सहायक की किस्मत रातों-रात चमकी, लॉटरी में जीते 3,932 करोड़ रुपये न्यूयॉर्क
    फोर्ड ने वापस बुलाए 1.25 लाख वाहन, जानिए क्या हुई समस्या  फोर्ड मोटर्स
    पूर्व खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के जूते हो रहे नीलाम, 13 लाख रुपये से अधिक पहुंची बोली अजब-गजब खबरें

    जो बाइडन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता- सर्वे नरेंद्र मोदी
    जासूसी गुब्बारे क्या होते हैं, इनका इस्तेमाल कब से और क्यों किया जा रहा है?  अमेरिका
    जासूसी गुब्बारे को मार गिराने की अमेरिकी कार्रवाई पर चीन बोला- रिश्तों को पहुंचा गहरा नुकसान  चीन समाचार
    अमेरिका के आसमान में फिर दिखी उड़ने वाली वस्तु, विमान से मार गिराया गया  अमेरिका

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: मारुति सुजुकी स्विफ्ट कैसे बनी सफल हैचबैक कार? जानिए गाड़ी का सफर मारुति सुजुकी
    #NewsBytesExplainer: कौन होते हैं फोली कलाकार, फिल्म निर्माण में क्या होती है इनकी भूमिका? मनोरंजन
    #NewsBytesExplainer: क्या है कर्नाटक का गोहत्या विरोधी कानून, जिस पर गरमाई हुई है राज्य की सियासत? भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: यूक्रेन के नोवा कखोव्का बांध से संबंधित जरूरी बातें और ये क्यों बेहद अहम है? रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025