Page Loader
पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में पुलिस अधिकारी ने गश्त के दौरान महिला को चूमा
पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी की एक पुलिस अधिकारी ने रास्ते में महिला को चूमा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में पुलिस अधिकारी ने गश्त के दौरान महिला को चूमा

लेखन गजेंद्र
Oct 25, 2024
01:37 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी गश्त के दौरान सड़क पर एक महिला को चूमती नजर आ रही हैं। महिला पुलिस अधिकारी तान्या रॉय बताई जा रही हैं, जो सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर तैनात हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लोग उन पर नशे में होने का आरोप लगा रहे हैं। तभी रॉय सड़क पर ही एक महिला को चूम लेती हैं।

विवाद

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए गुलाबी पुलिस वैन चलाई है। बुधवार रात को गुलाबी वैन ने गश्त के दौरान एक जुआरी को टक्कर मार दी, जिसके बाद स्थानीय महिलाएं मौके पर जमा हो गईं और पुलिस अधिकारी पर नशे में होने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने यह हरकत की। बताया जा रहा है कि रॉय को पहले भी नशे में ड्यूटी करने के कारण पुलिस लाइन ट्रांसफर किया गया था।

ट्विटर पोस्ट

देखिए, पुलिस अधिकारी की हरकत