Page Loader
ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- BSF ने बांग्लादेशी आतंकियों को पश्चिम बंगाल में प्रवेश दिया
ममता बनर्जी ने BSF पर लगाया बड़ा आरोप

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- BSF ने बांग्लादेशी आतंकियों को पश्चिम बंगाल में प्रवेश दिया

लेखन गजेंद्र
Jan 02, 2025
05:22 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) पर राज्य को अस्थिर करने का आऱोप लगाया। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि BSF बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में बांग्लादेशी आतंकियों को घुसपैठ करने की अनुमति दे रही है, जो महिलाओं पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमा उनके हाथ में नहीं है, इसलिए अगर कोई तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर घुसपैठ को अनुमति देने का आरोप लगाता है तो यह गलत है।

बयान

आगे क्या बोलीं ममता बनर्जी?

मुख्यमंत्री बनर्जी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को "आतंकी" कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि यहां भी शांति बनी रहे और वहां भी। यह (घुसपैठ) BSF का बहुत ही आंतरिक कामकाज है। इसमें केंद्र सरकार का ब्लू प्रिंट है। अगर केंद्र सरकार का ब्लू प्रिंट नहीं होता तो ऐसा नहीं होता। मैं बार-बार केंद्र सरकार को कह रही हूं। भाजपा ने मुख्यमंत्री बनर्जी के बयान की आलोचना की है।

निशाना

भाजपा ने निशाना साधा

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता लॉकेट बनर्जी ने मुख्यमंत्री बनर्जी के बयान पर कहा, "बिना पुलिस प्रशासन की मदद से जाली पासपोर्ट बनता ही नहीं है। यह बार बार सेना पर सवाल उठाते हैं। अब BSF पर सवाल उठा रहे हैं। इनका प्रशासन मिलजुलकर यह काम कर रहा है और दोष एइ को दे रहा है...। इस तरह से BSF का आरोप लगाया जा रहा है, ये ठीक नहीं है। इन्होंने तो सेना को भी नहीं छोड़ा।"