Page Loader
स्पेन में साड़ी और चप्पल पहनकर जॉगिंग करती दिखीं ममता बनर्जी, देखें वीडियो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पेन के मैड्रिड में दौड़ लगाती नजर आईं

स्पेन में साड़ी और चप्पल पहनकर जॉगिंग करती दिखीं ममता बनर्जी, देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Sep 14, 2023
06:19 pm

क्या है खबर?

दुबई और स्पेन के दौरे पर पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पेन की राजधानी मैड्रिड में सुबह की सैर का आनंद लेती हुई दिखीं। बनर्जी ने अपनी जॉगिंग का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वह चप्पल और साड़ी पहनकर दौड़ लगा रही हैं। साथ ही उन्होंने स्मार्टवॉच पहन रखी है। उनके साथ अधिकारियों की टीम ट्रैकिंग सूट पहने पीछे दौड़ती दिख रही है। वीडियो मैड्रिड के पार्क का बताया जा रहा है।

दौरा

ममता ने बजाई 'हम होंगे कामयाब' की धुन

एक अन्य वीडियो में ममता बनर्जी वाद्य यंत्र अकॉर्डियन पर संगीत की धुन बजाते नजर आईं। उन्होंने 'हम होंगे कामयाब' गाने की धुन बजाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि संगीत हमेशा के लिए है। इससे पहले उन्होंने मई में ट्रेडमिल पर दौड़ लगाते हुए का वीडियो साझा किया था। बात दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुबई और स्पेन के 12 दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। दौरे के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्य में निवेश की संभावना तलाश रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

ममता बनर्जी ने लगाई दौड़