LOADING...
पश्चिम बंगाल: बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल: बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल

लेखन गजेंद्र
Jan 29, 2024
05:52 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में सोमवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में झड़प हो गई। भाजपा के युवा संगठन के कार्यकर्ता राज्य में बिगड़ी कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए थे। इस बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया। जवाब में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया।

लाठीचार्ज

भाजपा का आरोप, बिना किसी उकसावे के पुलिस ने लाठियां भांजी

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ते दिख रही है और कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी उकसावे के उन पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई महिला कार्यकर्ता घायल हो गईं। पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। कई को हिरासत में लिया है।

ट्विटर पोस्ट

लाठीचार्ज का वीडियो

Advertisement