NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए तैयार है मुंबई, कर रहे दिशानिर्देशों का इंतजार- किशोरी पेडनेकर
    देश

    कोरोना: बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए तैयार है मुंबई, कर रहे दिशानिर्देशों का इंतजार- किशोरी पेडनेकर

    कोरोना: बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए तैयार है मुंबई, कर रहे दिशानिर्देशों का इंतजार- किशोरी पेडनेकर
    लेखन भारत शर्मा
    Oct 18, 2021, 04:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए तैयार है मुंबई, कर रहे दिशानिर्देशों का इंतजार- किशोरी पेडनेकर
    मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर।

    देश में कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार में कमी आ रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में भी हालातों में लगातार सुधार हुआ है। राजधानी मुंबई में रविवार को कोई भी मौत नहीं हुई। पिछले साल मार्च में महामारी की शुुरुआत के बाद से मुंबई में पहली बार कोई मौत नहीं हुई है। इसको लेकर मेयर किशोरी पेडनेकर ने खुशी जताई है और कहा है कि वह अब बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।

    बच्चों के वैक्सीनेशन के दिशानिर्देशों का इंतजार कर रही मुंबई- पेडनेकर

    न्यूज 18 के अनुसार, मेयर पेडनेकर ने कहा, "मुंबई बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से तैयार है और केंद्र के दिशानिर्देशों की प्रतीक्षा कर रही है।" उन्होंने कहा, "अब हम अनलॉक मोड में चले गए हैं। लोग नियमित रूप से मास्क पहन रहे हैं। हालांकि, कोरोना वायरस का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन यह कम हो गया है। हाल ही में 343 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग में 54 प्रतिशत मामले डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित मिले हैं।"

    BMC आयुक्त ने की प्रयासों की सराहना

    बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा, "मुंबई में किसी की मौत नहीं होना बहुत अच्छी खबर है। मैं टीम ग्रेटर मुंबई नगर निगम (MCGM) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सलाम करता हूं। मैं टीम मीडिया का भी तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने टीम MCGM में अपना अडिग समर्थन और भरोसा जताया है।" उन्होंने लोगों से नियमित रूप से मास्क पहनने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की है।

    मंबई की 55 प्रतिशत आबादी को लगी वैक्सीन की दोनों खुराकें- चहल

    चहल ने कहा कि मुंबई में 97 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है और 55 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी है। यही मुंबई की सफलता का राज है। उन्होंने कहा कि बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र के विस्तृत दिशानिर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। उसके मिलते ही वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए शहर में 350 केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

    वैक्सीनेशन से पहले चलाया जाएगा जागरुकता अभियान- चहल

    चहल ने कहा कि बच्चों को वैक्सीन लगाने के बाद कोई दुष्परिणाम आते हैं तो उन्हें शिशु वार्ड में भर्ती किया जाएगा। हालांकि, वैक्सीनेशन शुरू करने से पहले जागरुकता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    महाराष्ट्र और मुंबई में यह है संक्रमण की स्थिति

    मुंबई में रविवार को कोरोना संक्रमण के 367 नए मामले सामने आए और कोई मौत नहीं हुई। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 7,50,808 पहुंच गई है। इनमें से 16,180 की मौत हो चुकी है। शहर में सक्रिय मामलों की संख्या 5,030 है। इसी तरह महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 1,715 नए मामले आए और 29 की मौत हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या 65,91,697 पहुंच गई है। इनमें से अब तक 1,39,789 लोगों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    अमेरिकी वीजा का इंतजार कर रहे भारतीय अब दूसरे देशों से भी कर पाएंगे आवेदन अमेरिका
    सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जज सोमवार को लेंगे शपथ, जानें उनके बारे में केंद्र सरकार
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  महिला टी-20 विश्व कप
    विनोद कांबली का विवादों से रहा है पुराना नाता, इन आपराधिक मामलों में आ चुका नाम विनोद कांबली

    मुंबई

    मुंबई में हुई भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील, 1,200 करोड़ रुपये में बिके 23 घर राधाकिशन दमानी
    मुंबई: BMC ने पहली बार पेश किया 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट शिक्षा
    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी महाराष्ट्र
    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा

    महाराष्ट्र

    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    महामारी

    टेक कंपनियों में छंटनी: क्यों जा रही है इतने लोगों की नौकरियां? छंटनी
    चीन: 80 प्रतिशत आबादी को हुआ कोरोना, नई लहर की आशंका नहीं- शीर्ष सरकारी वैज्ञानिक कोरोना वायरस
    क्रिस हिपकिंस होंगे न्यूजीलैंड के अगले प्रधानमंत्री, लेंगे जेसिंडा अर्डर्न की जगह न्यूजीलैंड
    कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से संबंधित रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, जानें क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023