LOADING...
रतन टाटा की हालत गंभीर, ICU में भर्ती किए गए- रिपोर्ट
रतन टाटा के स्वास्थ्य पर नई जानकारी सामने आई है

रतन टाटा की हालत गंभीर, ICU में भर्ती किए गए- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Oct 09, 2024
08:07 pm

क्या है खबर?

भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के अध्यक्ष रतन टाटा की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) वार्ड में भर्ती किया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने 2 सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। राॅयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, "टाटा को मुंबई के एक अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है।" 7 अक्टूबर को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।

रिपोर्ट

पहले टाटा ने खबरों का किया था खंडन

7 अक्टूबर को तबीयत खराब होने की खबरों पर टाटा का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था, "मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें।"

प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को हुआ था। वे टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित हार्वर्ड स्कूल से पढ़ाई की है। वे 1990 से 2012 तक समूह के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल में समूह ने कई मुकाम हासिल किए। इसके बाद उन्हें समूह के मानद अध्यक्ष की उपाधि से सम्मानित किया गया। 2008 में केंद्र सरकार ने टाटा को दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।