Page Loader
रतन टाटा ने उनकी तबीयत को लेकर आईं खबरों का किया खंडन, दी स्वास्थ्य की जानकारी 
रतन टाटा की तबीयत को लेकर आईं खबरें निराधार

रतन टाटा ने उनकी तबीयत को लेकर आईं खबरों का किया खंडन, दी स्वास्थ्य की जानकारी 

Oct 07, 2024
01:04 pm

क्या है खबर?

ऐसी खबरें आई थीं कि टाटा संस के पूर्व प्रमुख रतन टाटा को आज (7 अक्टूबर) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि ब्लड प्रेशर कम होने के कारण उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब 86 वर्षीय टाटा ने अपने स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह ठीक हैं और केवल उनका एक सामान्य मेडिकल चेकअप चल रहा है।

बयान

पोस्ट में रतन टाटा ने क्या लिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए टाटा ने लिखा, 'मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा, 'चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं और अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट