Loading...
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन विपक्ष का प्रदर्शन, राजघाट जा रहे नेता; भारी बल तैनात 
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार तीसरे दिन विपक्ष का प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन विपक्ष का प्रदर्शन, राजघाट जा रहे नेता; भारी बल तैनात 

लेखन आबिद खान
Oct 08, 2026
04:16 pm

क्या है खबर?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में आज लगातार तीसरे दिन विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज INDIA ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया। इसके बाद सभी सांसद राजघाट जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आज 300 सांसद साथ हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने राजघाट पर विरोध प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

बयान

राहुल बोले- हमारे साथ 300 सांसद

राहुल गांधी ने कहा, "हमें पिछले 2 दिनों से विरोध-प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। असलियत यह है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने एक आपराधिक साजिश के जरिए भारत पर कब्जा कर लिया है, संविधान को नष्ट कर दिया है और वोट चुराए हैं। हम यानी विपक्ष, आपको भरोसा दिलाते हैं कि कार्रवाई की जाएगी। उन्हें सजा दिलाई जाएगी। यह हमारी गारंटी है। आप देखेंगे कि इन चारों लोगों को सजा मिलेगी।"

ट्विटर पोस्ट

बस में बैठकर राजघाट जा रहे विपक्षी नेता

ADVERTISEMENT

खड़गे का बयान

खड़गे बोले- भाजपा सरकार को सदबुद्धि की प्रार्थना करेंगे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम वहां बैठकर प्रार्थना करेंगे कि भाजपा सरकार खासकर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को यह समझ आए कि उनके काम देश के हित में नहीं हैं। चाहे वोट चोरी का मुद्दा हो, बढ़ती महंगाई हो, युवाओं की समस्याएं हों या उनके पैदा किए गए अन्य संकट हों, सब कुछ जनहित के खिलाफ है। इसीलिए हम प्रार्थना करने गांधी स्मारक जा रहे हैं। वे हमसे वोट देने का अधिकार छीन रहे हैं।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्षी नेता

ये भी खबर है कि विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने की तैयारी कर रहा है। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हो सकती हैं।

प्रदर्शन

6 अक्टूबर से लगातार सड़कों पर विपक्ष

6 अक्टूबर को INDIA ने पहली बार प्रदर्शन किया था। तब राहुल और प्रियंका आकाशवाणी भवन में 8 घंटे तक धरने पर बैठे रहे थे। बाद में उन्हें हिरासत में लेकर FIR दर्ज की गई।

7 अक्टूबर को फिर INDIA के सांसद जंतर मंतर जा रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सभी को रोक लिया। राहुल को जबरन बस में बैठाया। सड़क पर लेटी प्रियंका को भी हटा दिया गया। इस मामले में भी दोनों के खिलाफ FIR हुआ।

CJP

बेंगलुरु में प्रदर्शन कर रही CJP

दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसमें अभिनेता प्रकाश राज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ध्रुव राठी समेत कई लोग शामिल हुए।

इस दौरान CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "नरेंद्र मोदी के पास भले ही सत्ता हो, लेकिन सड़कों पर हमारी ताकत है। हम यहीं से अपनी सत्ता वापस हासिल करेंगे।"

प्रकाश राज ने कहा, "ज्ञानेश की जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।"

ADVERTISEMENT