NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी
    देश

    भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी

    भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 18, 2022, 04:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी
    राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी (तस्वीर: ट्विटर@bharatjodo)

    भारत जोड़ो यात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मिठाई की दुकान के बाहर छोड़े गए पत्र में धमकी दी गई है कि जैसे ही राहुल गांधी मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे, उन पर बम गिरा दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है और पत्र छोड़ने वाले का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है।

    पत्र में क्या लिखा है?

    भास्कर के अनुसार, पत्र में लिखा है कि 1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए थे। सिखों का कत्लेआम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। इसके बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं।

    'राहुल गांधी को राजीव गांधी के पास भिजवा दिया जाएगा'

    आगे इसमें लिखा है, 'नवंबर के आखिरी महीने में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवा दिया जाएगा।' एक अन्य पेज पर लिखा है कि नवंबर, 2022 के आखिरी सप्ताह में पूरा इंदौर बम विस्फोट से दहल उठेगा। राजबाड़ा को खास निशाना बनाया जाएगा।

    आरोपी के खिलाफ लगाया जा सकता है NSA- पुलिस

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) भी लगाया जा सकता है।

    कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

    राहुल गांधी को मिली धमकी के बाद कमलनाथ ने कहा कि यात्रा की सुरक्षा राज्य सरकार के हाथ में है। भाजपा इस यात्रा से बौखलाई हुई है और हर हथकंडे अपना रही है। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ट्विटर पर लिखा कि भारत यात्रा को मिल रहा लोगों का दुलार विपक्ष को सता रहा है। इसलिए इस प्रकार के षडयंत्र रचे जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता बेसब्री से राहुल का इंतजार कर रही है।

    23 नवंबर को मध्य प्रदेश पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

    भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और 28 नवंबर को इंदौर आएगी। यात्रा का रूट और कार्यक्रम पहले से तय है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी 15 दिनों तक लगभग 400 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। यह यात्रा महाराष्ट्र के जलगांव के जामोद से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पहुंचेगी और फिर यहां से खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा में जाएगी।

    फिलहाल महाराष्ट्र में है भारत जोड़ो यात्रा

    7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल महाराष्ट्र में है। 150 दिनों में यह यात्रा 12 राज्यों के बीच से 3,570 किलोमीटर का सफर तय कर कश्मीर पहुंचेगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा

    ताज़ा खबरें

    JEE Main: पहले सत्र का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें परीक्षा परिणाम NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    आरोन फिंच ने संन्यास के बाद दिया इन खिलाड़ियों को टी-20 कप्तान बनाने का सुझाव आरोन फिंच
    व्हाट्सऐप यूजर्स जल्द एक साथ शेयर कर सकेंगे 100 मीडिया फाइल्स व्हाट्सऐप
    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने 'KGF 2' को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर 'बाहुबली 2' पठान फिल्म

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: गर्म लोहे से दागने से नवजात बच्ची की मौत, चार दिन में दूसरा मामला शिशु मृत्यु दर
    मध्य प्रदेश: उमा भारती ने शराब की दुकान के सामने बांधी गाय, कहा- दूध पियो उमा भारती
    मुरैना विमान हादसा: मिराज 2000 लड़ाकू विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, खुलेंगे घटना के रहस्य भारतीय वायुसेना
    मध्य प्रदेश में भारतीय वायुसेना के 2 विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत भारतीय वायुसेना

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त, कई राजनीतिक पार्टियों को किया गया आमंत्रित भारत जोड़ो यात्रा
    भारत-चीन सीमा विवाद: जयशंकर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 1962 में हुआ था कब्जा एस जयशंकर

    कांग्रेस समाचार

    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें त्रिपुरा चुनाव
    सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार' सोनिया गांधी
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: कांग्रेस का देशभर में LIC और SBI के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन हिंडनबर्ग रिसर्च
    हिंडनबर्ग-अडाणी मामला: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, जांच की मांग  अडाणी समूह

    भारत जोड़ो यात्रा

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे मल्लिकार्जुन खड़गे
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  जम्मू-कश्मीर पुलिस
    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023