NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / NSA अजित डोभाल रूस की यात्रा पर जाएंगे, यूक्रेन शांति वार्ता पर करेंगे चर्चा- रिपोर्ट
    अगली खबर
    NSA अजित डोभाल रूस की यात्रा पर जाएंगे, यूक्रेन शांति वार्ता पर करेंगे चर्चा- रिपोर्ट
    रूस के दौरे पर जाएंगे NSA अजित डोभाल

    NSA अजित डोभाल रूस की यात्रा पर जाएंगे, यूक्रेन शांति वार्ता पर करेंगे चर्चा- रिपोर्ट

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 08, 2024
    12:45 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल 10 से 11 सितंबर तक रूस का दौरा करेंगे।

    इस दौरान वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर रूस-यूक्रेन युद्ध को हल करने के उद्देश्य से शांति प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

    रिपोर्ट है कि डोभाल अपनी यात्रा के दौरान BRICS-NSA बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इसमें वह अपने रूसी और चीनी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक कर दोनों देशों के संबंधों की मजबूती पर काम करेंगे।

    आइए उनका कार्यक्रम जानते हैं।

    बैठक

    BRICS-NSA बैठक में शामिल होंगे इन देशों के प्रतिनिधि

    BRICS 10 देशों का एक अनौपचारिक समूह है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, मिस्र और इथियोपिया शामिल हैं।

    पिछली BRICS-NSA बैठक 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुई थी, जहां डोभाल ने भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

    इस बैठक में डोभाल के रूस में जुलाई में हुए शिखर सम्मेलन में अपने समकक्षों के साथ हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने की संभावना है।

    प्रयास

    रूस-यूक्रेन युद्ध के हल पर चर्चा करेंगे डोभाल

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, डोभाल BRICS-NSA बैठक से अलग राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात कर शांति समझौते के जरिए रूस-यूक्रेन युद्ध का हल निकालने का भी प्रयास करेंगे।

    इसका कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान युद्ध का शांति से हल निकालने पर जोर दिया था।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने यूक्रेन की यात्रा के दौरान भी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मामले में मदद करने का आश्वासन दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजित डोभाल
    रूस समाचार
    नरेंद्र मोदी
    BRICS

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    गूगल ने नया वीडियो कॉल सिस्टम 'बीम' किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत गूगल
    ऐपल WWDC 2025 9 जून से होगा आयोजित, कब और कैसे देख सकेंगे आप? ऐपल
    IPL 2025: RR ने CSK को हराते हुए अपने अभियान का समापन किया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    अजित डोभाल

    भारत लाया गया अगस्ता-वेस्टलैंड डील का बिचौलिया, हो सकते हैं बड़े खुलासे कांग्रेस समाचार
    कुलभूषण जाधव मामला: पाकिस्तान ने सबूत के तौर पर पेश किया अजीत डोभाल का बयान भारत की खबरें
    मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा पर सचमुच सख्त या महज एक तिलिस्म? नरेंद्र मोदी
    भारत ने किया श्रीलंका को अलर्ट, फिर से हमला करने के लिए तैयार हैं आतंकी भारत की खबरें

    रूस समाचार

    #NewsBytesExplainer: व्लादिमीर पुतिन की उत्तर कोरिया यात्रा पर क्यों हैं दुनियाभर की नजरें? व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन को पश्चिमी देशों की मदद पर पुतिन का बयान, कहा- उत्तर कोरिया को भेजेंगे हथियार  व्लादिमीर पुतिन
    रूस में चर्च और प्रार्थना स्थल पर बंदूकधारी आतंकवादियों का हमला, पादरी का गला काटा आतंकवादी हमला
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने रूस के दौरे पर जाएंगे, मॉस्को में चल रही तैयारी नरेंद्र मोदी

    नरेंद्र मोदी

    भारत-यूक्रेन के बीच 4 समझौतों पर हस्ताक्षर, कृषि से लेकर चिकित्सा क्षेत्रों में देंगे सहयोग यूक्रेन
    यूक्रेन: कीव के पार्क में क्यों है महात्मा गांधी की मूर्ति? नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि यूक्रेन
    #NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री मोदी के यूक्रेन दौरे से क्या रूस होगा नाराज? यूक्रेन
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दिया भारत आने का न्यौता, मिला यह खास जवाब वोलोडिमीर जेलेंस्की

    BRICS

    G20 समिट में भाग लेने जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप समेत इन नेताओं से करेंगे मुलाकात चीन समाचार
    BRICS देशों की बैठक में बोले प्रधानमंत्री मोदी, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा चीन समाचार
    लद्दाख में तनाव के बीच 17 नवंबर को पहली बार आमने-सामने होंगे प्रधानमंत्री मोदी और जिनपिंग नरेंद्र मोदी
    BRICS सम्मेलन: तालिबान पर सीधी टिप्पणी नहीं, आतंकवाद से लड़ाई पर एकमत हुए सदस्य देश तालिबान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025