Page Loader
मॉस्को-गोवा विमान में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, बम की सूचना पर हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
मॉस्को से गोवा विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला (तस्वीरः विकिमीडिया)

मॉस्को-गोवा विमान में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, बम की सूचना पर हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

लेखन गजेंद्र
Jan 10, 2023
11:27 am

क्या है खबर?

रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रहे विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को विमान में बम होने की सूचना के बाद गुजरात के जामनगर में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जानकारी के मुताबिक, विमान के सभी 244 यात्रियों और फ्लाइट कर्मचारियों को सुरक्षित उतार लिया गया था। फ्लाइट को जल्दी ही गोवा के लिए रवाना किया जाएगा।

धमकी

NSG ने विमान की जांच की 

जामनगर हवाई अड्डा निदेशक ने ANI को बताया कि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) ने पूरे विमान कि जांच की। उन्होंने कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया। विमान जामनगर से गोवा के लिए जल्दी ही उड़ान भरेगा। सभी यात्रियों के सामान को भी जांचा गया। बता दें, अजुर एयर फ्लाइट को मॉस्को से उड़ान भरने के बाद गोवा के डेबोलिम हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन इसे जामनगर उतारा गया। इस पर रूस दूतावास ने भी बयान जारी किया था।