कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 6,915 संक्रमित, 1 लाख से कम हुए सक्रिय मामले
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,915 नए मामले सामने आए और 180 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,31,045 हो गई है। इनमें से 5,14,023 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 9,24,72 रह गई है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में स्थिति सामान्य हो गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए लगभग 17,000 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,864 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,23,24,550 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,01,647 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 76.84 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,65,707 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,701 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 64,99,214 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 65,333 मौतें हुई हैं।
39,41,063 मामलों और 39,950 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,49,373 मामलों और 38,004 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 407 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं चार मरीजों की मौत हुई। यहां तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है।
केरल में 2,010 लोगों को संक्रमित पाया गया और 110 मरीजों की मौतें हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
कर्नाटक में 268 मामले सामने आए और 14 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 366 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और एक मरीज को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,77,70,25,914 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 18,22,513 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 43.64 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 43.64 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 59.55 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.90 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.50 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.88 करोड़ संक्रमितों में से 6.50 लाख मरीजों की मौत हुई है।