Page Loader
हरियाणा: सूरजकुंड मेले में स्टॉल लगाने वाले नागालैंड के निवासी लोगों के 'नस्लीय' सवालों से परेशान
हरियाणा के सूरजकुंड मेले में नागालैंड के निवासी लोगों के बेकार के सवालों से परेशान (तस्वीर: विकिमीडिया)

हरियाणा: सूरजकुंड मेले में स्टॉल लगाने वाले नागालैंड के निवासी लोगों के 'नस्लीय' सवालों से परेशान

लेखन गजेंद्र
Feb 13, 2023
02:48 pm

क्या है खबर?

हरियाणा के फरीदाबाद में लगे सूरजकुंड मेले में स्टॉल लगाने वाले नागालैंड के निवासी लोगों के बेकार के सवालों से परेशान हैं। नागा हिल्स नाम के ट्विटर हैंडल ने एक स्टॉल लगाने वाली महिला का वीडियो शेयर किया है, जिसमें मेले के दौरान महिला एक स्थानीय पत्रकार से अपनी बात साझा कर रही है। महिला बता रही है कि लोग उससे 'तुम लोग कुत्ता खाते हो' जैसे सवाल पूछ रहे हैं और उसका वापस जाने का मन कर रहा है।

वायरल

नस्लीय भेदभाव का आरोप

वायरल वीडियो में महिला सिंजी हिंदी में बता रही हैं, "लोग आते हैं, पूछते हैं कि आप नागालैंड से हैं, कुत्ता खाते हैं, सांप खाते हैं। रोटी मिलता है, गेहूं-दाल मिलता है, क्या सवाल हुआ? मुझे बहुत बुरा लगा। मेरा तो जाने का मन है। ये सब नहीं होना चाहिए।" सिंजी फिर अंग्रेजी में कहती हैं, "लोग हमारी क्यों आलोचना कर रहे हैं। हम लोग इस देश के ही निवासी हैं। इसका विरोध होना चाहिए।"

ट्विटर पोस्ट

सूरजकुंड मेले में नागालैंड के लोगों को किया जा रहा परेशान