एनकाउंटर से बचने के लिए मुख्तार के शॉर्पशूटर की चाल, बिहार में शराब के साथ गिरफ्तार
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश में माफिया और राजनेता मुख्तार अंसारी के शॉर्पशूटर अंगद राय को बिहार की कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंगद राय का नाम उत्तर प्रदेश की एनकाउंटर सूची में है। ऐसे में उसने जानबूझकर शराब प्रतिबंधित बिहार में दो बोतल शराब और दो बोतल बियर के साथ प्रवेश किया और पुलिस द्वारा पकड़ा गया।
अब उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस कानूनी टीम के साथ बिहार कोर्ट से उसे वापस लाने के लिए रिमांड मांगी है।
चालबाज
कोर्ट में नहीं डाली जमानत की याचिका
अंगद को सोमवार रात कैमूर जिले में उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती ककरैत घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। कैमूर पुलिस ने जब उत्तर प्रदेश पुलिस को इसकी जानकारी दी तब अंगद के अपराधी होने का पता चला।
अंगद पर लूट, हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, डकैती समेत 21 मामले दर्ज हैं। उसकी उत्तर प्रदेश पुलिस तलाश कर रही थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंगद ने पुलिस से बचने के लिए जमानत याचिका तक नहीं डाली है।