NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,336 नए मामले, फरवरी के बाद सबसे अधिक
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,336 नए मामले, फरवरी के बाद सबसे अधिक
    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,336 नए मामले, फरवरी के बाद सबसे अधिक

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 24, 2022
    09:36 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 17,336 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हुई। फरवरी के बाद ये पहली बार है जब देश में 17,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,33,62,294 हो गई है। इनमें से 5,24,954 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई है।

    विशेषज्ञों ने छोटी लहर की शुरूआत की आशंका जताई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 13,000 से ज्यादा मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,029 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,27,49,056 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत है।

    कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,01,649 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 85.99 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 79,50,240 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,47,893 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में 66,16,588 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 69,935 मरीजों की मौत हुई है।

    39,63,633 मामलों और 40,072 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,64,131 मामलों और 38,026 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    किन जगहों पर आ रहे सबसे अधिक नए मामले?

    देश के दैनिक मामलों में उछाल महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में संक्रमण में वृद्धि के कारण देखा जा रहा है।

    महाराष्ट्र में दैनिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं हैं। बीते दिन यहां 5,218 नए मामले सामने आए। इनमें से 2,479 नए मामले अकेले मुंबई में सामने आए।

    इसी तरह दिल्ली में बीते दिन 1,934 नए मामले पकड़ में आए। केरल में बीते दिन 3,981 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

    डाटा

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,96,77,33,217 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 13,71,107 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 54.21 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 54.21 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 63.26 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 8.67 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.15 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में लगभग 3.20 करोड़ संक्रमितों में से 6.70 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    भाजपा ने दिल्ली में बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित भाजपा समाचार
    दूसरी जनरेशन होंडा अमेज का VX वेरिएंट बंद, जानिए अब क्या बचे विकल्प  होंडा
    कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की रिलीज तारीख से उठ गया पर्दा कपिल शर्मा
    IPL 2025: RCB को लग सकते हैं 2 बड़े झटके, इन स्टार खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    कोरोना वायरस

    मुंबई में फिर से बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 6 प्रतिशत हुई पॉजिटिविटी रेट भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमित पाई गईं सोनिया गांधी, खुद को आइसोलेट किया सोनिया गांधी
    कोरोना वायरस: देश में नए मामलों में बड़ा उछाल, बीते दिन मिले 3,712 नए संक्रमित कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 4,041 मरीज, तीन महीने बाद 4,000 से अधिक मामले कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1,150 नए मरीज, 83 मौतें दर्ज कोरोना वायरस
    कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र का पांच राज्यों को पत्र, निगरानी बढ़ाने को कहा महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 1,054 नए मामले, कई राज्यों में कोई नई मौत नहीं कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 861 नए मामले, 6 मौतें दर्ज कोरोना वायरस

    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में नए मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन मिले 1,260 नए मरीज कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1,096 मरीज, विश्व में संक्रमितों की संख्या 46 करोड़ पार कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: महामारी के शुरूआती दिनों के बाद देश में पहली बार 1,000 से कम मामले कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 795 नए मामले, दो साल में सबसे कम कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025