Page Loader
मध्य प्रदेश: जादू-टोना करने के शक में कॉलेज के प्रधानाचार्य की पिटाई, देखें वीडियो
मध्य प्रदेश में जादू-टोना के शक में प्रधानाचार्य को पीटा

मध्य प्रदेश: जादू-टोना करने के शक में कॉलेज के प्रधानाचार्य की पिटाई, देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Jan 01, 2024
12:47 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक सरकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य को कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के शक में पीट डाला। इंडिया टुडे के मुताबिक, घटना 29 दिसंबर को हुई। सिंहावल कस्बे के सरकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य लालबहादुर सिंह मामले में पीड़ित हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें प्रधानाचार्य को 3 पुरुष और एक महिला पीट रहे हैं और जमीन पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया।

मारपीट

प्रधानाचार्य की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि प्रधानाचार्य पर जादू-टोना करने का आरोप लगा है। मामले में लालबहादुर सिंह की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रधानाचार्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है। पुलिस ने बताया कि प्रधानाचार्य की शिकायत के बाद एक महिला ने प्रधानाचार्य के उन्हें जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है।

ट्विटर पोस्ट

प्रधानाचार्य को पीटते लोग