Page Loader
मध्य प्रदेश:  जबलपुर आयुध फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका; 2 की मौत, 9 घायल
मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयुध फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका (तस्वीर: एक्स/@AamAadmiPatrika)

मध्य प्रदेश:  जबलपुर आयुध फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका; 2 की मौत, 9 घायल

लेखन गजेंद्र
Oct 22, 2024
12:36 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश में जबलपुर के खमरिया स्थित आयुध फैक्ट्री में मंगलवार सुबह जबरदस्त धमाका हो गया। धमाके में 2 कर्मचारियों की मौत हुई है। हादसा सुबह एफ-6 क्षेत्र में 1,000 पाउडर बम निर्माण इकाई में हुआ है। धमाके में 9 से अधिक कर्मचारी बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। धमाके में इकाई की पूरी इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके मलबे में कुछ लोग दबे हैं।

ट्विटर पोस्ट

आयुध फैक्ट्री में धमाका

धमाका

कैसे हुआ धमाका?

फैक्ट्री के प्रमुख अधिकारी और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों के लिए बचाव अभियान जारी है। घायलों को देखकर धमाके के मंजर का अंदाजा लगाया जा सकता है। धमाके के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बम पाउडर बनाने की इकाई में हुए धमाके को लेकर लापरवाही की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, फैक्ट्री की टीम ने और स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

जांच

आयुध फैक्ट्री में बनाए जाते हैं सेना के हथियार

जबलपुर में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की बड़ी फैक्ट्री है, जिसमें सेना के उपयोग के कई हथियारों और विस्फोटकों का निर्माण किया जाता है। यहां बम को बनाने में काफी सावधानी रखनी होती है, जिसमें खाली सेल के अंदर बारूद भरा जाता है, इसमें छोटी सी घर्षण भी आग पैदा कर सकती है। जिस जगह धमाका हुआ, वह फैक्ट्री का सुरक्षित इलाका माना जाता है। यहां बाहरी व्यक्ति के आने की अनुमति नहीं होती है।