Page Loader
कर्नाटक: हासन में अपनी पहली तैनाती पर जाते समय IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत
कर्नाटक के हासन में IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

कर्नाटक: हासन में अपनी पहली तैनाती पर जाते समय IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

लेखन गजेंद्र
Dec 02, 2024
12:18 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती पर जाते समय एक युवा IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पहचान हर्षवर्धन (26) के रूप में हुई, जो मध्य प्रदेश में सिंगरौली जिले के निवासी थे। हर्षवर्धन कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के IPS अधिकारी थे। उन्होंने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में 4 सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी की थी। हर्षवर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती लेने जा रहे थे।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

हादसा रविवार देर शाम को उस समय हुआ, जब हर्षवर्धन जिला सशस्त्र रिजर्व के सरकारी वाहन से हासन जा रहे थे, तभी किट्टाने के पास उनकी कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। कार चालक मंजेगौड़ा अस्पताल में भर्ती है। उनका इलाज चल रहा है।

दुखद

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख जताया

हर्षवर्धन का परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और अभी मध्य प्रदेश में रह रहा है। अभिषेक के पिता अभिषेक सिंह सिंगरौली के SDM हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हर्षवर्धन के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर कन्नड़ में लिखा, 'हसन-मैसूरु राजमार्ग के किट्टाने सीमा के पास एक भीषण दुर्घटना में प्रोबेशनरी IPS अधिकारी हर्षवर्धन की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। ऐसा तब नहीं होना चाहिए, जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी।'

ट्विटर पोस्ट

हादसे में कार का बुरा हाल