Page Loader
ईरान ने भारत के लिए हवाई क्षेत्र खोला, 3 विमानों से देश लौटेंगे 1,000 भारतीय
ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए खोला जाएगा हवाई क्षेत्र (तस्वीर: एक्स/@MEAIndia)

ईरान ने भारत के लिए हवाई क्षेत्र खोला, 3 विमानों से देश लौटेंगे 1,000 भारतीय

लेखन गजेंद्र
Jun 20, 2025
07:16 pm

क्या है खबर?

इजरायल के साथ युद्ध में फंसे ईरान ने भारत के लिए अपना बंद हवाई क्षेत्र खोल दिया है, जिससे भारतीय लोगों की निकासी आसान हो गई है।

ईरान के तेहरान समेत अन्य शहरों में फंसे भारतीयों को मशाद शहर लाया गया है। अब इन्हें भारत सरकार 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत देश लेकर आएगी।

अगले 2 दिन में 1,000 भारतीय छात्रों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। केंद्र सरकार लगतार ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है।

युद्ध

पहला विमान आज रात तक पहुंचेगा

ईरान से भारतीयों को लेकर पहला विमान शुक्रवार रात को 11 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरेगा। दूसरा और तीसरा जत्था शनिवार को ईरान से रवाना होगा।

दूसरा जत्था अगले दिन सुबह और तीसरा जत्था शाम को दिल्ली पहुंचेगा। ईरान में कम से कम 4,000 भारतीय लोग फंसे हैं, जिनमें आधे मेडिकल छात्र हैं, जो वहां पढ़ने गए हैं।

इससे पहले 110 छात्रों का जत्था सड़क मार्ग से तेहरान सीमा पार कर आर्मेनिया पहुंचा था, जहां से दिल्ली आया था।

निकासी

बढ़ रहा है इजरायल और ईरान युद्ध

इजरायल और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहा युद्ध बढ़ता जा रहा है। यह शुक्रवार को आठवें दिन में पहुंच गया है।

ईरान में अब तक 150 से अधिक और इजरायल में 30 लोग मारे जा चुके हैं।

दोनों देशों की ओर से धुआंधार मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण ईरानी हवाई क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है।

ईरान भारतीय छात्रों को निकालने के लिए विशेष गलियारा दे रहा है।